Home
How to

Smartphone Tips: खतरे के समय आपका फोन ही करेगा आपकी मदद; बस शुरू करें इमरजेंसी SOS फीचर

Smartphone Tips: जब आप किसी इमरजेंसी में कहीं फंस जाएं और किसी को तुरंत सूचित करना हो, तो एंड्रॉयड फोन का इमरजेंसी SOS फीचर आपकी जान भी बचा सकता है। सिर्फ कुछ आसान सेटिंग्स की मदद से आप अपने मोबाइल से किसी भरोसेमंद कॉन्टैक्ट को अपनी लाइव लोकेशन टेक्स्ट मैसेज के जरिए भेज सकते हैं। इस फीचर को आप एंड्रॉयड की इन-बिल्ट सेटिंग्स या एक फ्री ऐप 'MacroDroid' से कस्टमाइज कर सकते हैं।

यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे और देखेंगे कि इस फीचर्स को कैसे ऑन किया जा सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

खतरे के समय आपका Smartphone ही करेगा आपकी मदद

एंड्रॉयड फोन में SOS अलर्ट कैसे सेट करें?

ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में Emergency SOS नाम का एक फीचर पहले से मौजूद होता है। इस फीचर को एक्टिव करने पर आप पावर बटन को तीन या पांच बार दबाकर अपनी लाइव लोकेशन चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स को भेज सकते हैं।

  • अपने फोन की Settings > Safety & Emergency पर जाएं।
  • Emergency Contacts पर टैप करें।
  • उस व्यक्ति को जोड़ें जिसे आप इमरजेंसी में अलर्ट करना चाहते हैं।
  • Emergency Location Service में जाकर 'Use Location Service' टॉगल ऑन करें।
  • Emergency SOS सेक्शन में जाकर इस फीचर को ऑन करें ।
  • फिर 'Share info with Emergency Contacts' विकल्प एक्टिव करें।
  • चाहें तो 'Call Emergency Services' भी ऑन कर सकते हैं।
  • इससे आपके लोकल इमरजेंसी नंबर पर कॉल भी लग सके।

कैसे इस्तेमाल करें?

जरूरत के समय अपने फोन का पावर बटन 3 या 5 बार तेजी से दबाएं। आपकी लोकेशन आपके द्वारा जोड़े गए कॉन्टैक्ट को टेक्स्ट मैसेज के जरिए भेज दी जाएगी। बता दें कि यह तभी काम करेगा, जब आपका फोन Airplane Mode में ना हो और Battery Saver बंद हो।

MacroDroid ऐप का कर सकते हैं इस्तेमाल

MacroDroid एक फ्री ऑटोमेशन ऐप है जिसकी मदद से आप अपने हिसाब से इमरजेंसी अलर्ट बना सकते हैं। यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए मददगार है जो एंड्रॉयड की डिफॉल्ट सेटिंग्स से ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं।

MacroDroid से SOS अलर्ट कैसे सेट करें।

  • Google Play Store से MacroDroid ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप को लोकेशन, SMS आदि जरूरी परमिशन दें।
  • अब ऐप खोलें और Add Macro पर टैप करें।
  • 'User Input' सेक्शन से Floating Button जैसा कोई ट्रिगर चुने, जिसे दबाने पर SOS एक्टिव हो जाएगा।
  • अब 'Messaging > Send SMS' चुनें।
  • यहां उस नंबर को डालें जिस पर अलर्ट भेजना है।
  • अब Message Text में लिखें।
  • अब जब आप Floating Button दबाएंगे, तो मैसेज उस नंबर पर चला जाएगा।

अगर SOS मैसेज नहीं जा रहा तो क्या करें?

  • इसके लिए Settings > Location > Use Location को ऑन करें।
  • अब Settings > Apps > MacroDroid > Permissions > Location > Allow All the Time पर क्लिक करें।
  • फिर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन को डिसेबल करें ताकि SOS फीचर सही से काम करे।
  • बता दें कि लोकेशन भेजने के लिए मोबाइल डेटा या वाई-फाई कनेक्शन जरूर चाहिए।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Android mein emergancy sos feature kaise on kare smartphone tips
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X