iPhone यूजर्स के लिए iOS 18 उपलब्ध: कैसे करें डाउनलोड, यहां देखें सपोर्टेड मॉडल्स की लिस्ट
जून 2024 में Apple ने अपने WWDC 2024 इवेंट में iOS 18 अपडेट की आधिकारिक घोषणा की थी और अब कंपनी ने iOS 18 को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। iOS 18 अपडेट iPhone यूजर्स के लिए AI अपग्रेड, नए डिजाइन, कस्टमाइजेशन फीचर्स और कई अन्य खूबियों के साथ उपलब्ध है।
वहीं, अब भारत में iPhone यूजर्स इसे डाउनलोड करने में भी सक्षम होंगे। चलिए फिर इस अपडेट को डाउनलोड करने के तरीके के बारे में जान लेते हैं। साथ ही यह भी जान लेते हैं कि यह अपडेट कौन-कौन से iPhone मॉडल को सपोर्ट करेगा।

iOS 18 अपडेट के ऐसे डाउनलोड करें- Apple ने ऐलान किया है कि, iOS 18 अब भारत सहित दुनिया भर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
नए iOS 18 अपडेट में अपग्रेड करने से पहले इन बातों का ध्यान दें-
- सबसे पहले यह जांच लें कि, क्या आपका iPhone iOS 18 अपडेट सपोर्टेड है या नहीं है।
- iCloud या iTunes का उपयोग करके अपने सभी iPhone डेटा का बैकअप लेना सुनिश्चित लें।
- नए अपडेट के लिए आपको कम से कम 5GB फ्री स्टोरेज की जरूरत पड़ेगी।
- जल्दी अपडेट पाने के लिए वाई-फाई कनेक्शन वाले क्षेत्र में रहें।
- इसके अलावा आपको अपना iPhone कम से कम 50 प्रतिशत तक चार्ज रखना चाहिए, क्योंकि, अपडेट को डाउनलोड होने में काफी समय लग सकता है।
आप यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर इसे इंस्टॉल कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको अपने iPhone पर सेटिंग्स को ओपेन करना होगा।
अब सॉफ्टवेयर अपडेट ऑप्शन ढूंढने के लिए जनरल टैब पर जाएं।
iPhone अपने आप किसी भी पेंडिंग अपडेट की जांच करेगा।
अब आगे आपको डाउनलोड और इंस्टॉल ऑप्शन पर टैप करना होगा।
इसके बाद iOS 18 आपके iPhone पर डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा।
iOS 18 सपोर्टेड iPhone मॉडल
- iPhone SE (दूसरी पीढ़ी)
- iPhone SE (तीसरी पीढ़ी)
- iPhone XR
- iPhone XS
- iPhone XS मैक्स
- iPhone 11
- iPhone 11 प्रो
- iPhone 11 प्रो मैक्स
- iPhone 12
- iPhone 12 मिनी
- iPhone 12 प्रो
- iPhone 12 प्रो मैक्स
- iPhone 13
- iPhone 13 मिनी
- iPhone 13 प्रो
- iPhone 13 प्रो मैक्स
- iPhone 14 iPhone
- 14 प्लस
- iPhone 14 प्रो
- iPhone 14 प्रो मैक्स
- iPhone 15
- iPhone 15 प्लस
- iPhone 15 प्रो
- iPhone 15 प्रो मैक्स
- iPhone 16
- iPhone 16 प्लस
- iPhone 16 प्रो
- iPhone 16 प्रो मैक्स


Click it and Unblock the Notifications





