अन-इन्सटॉल होने के बाद भी ऐप चुराते हैं Phone का डेटा, इस सेटिंग के यूज से रखें सुरक्षित
आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल लगभग सभी लोगों के द्वारा किया जा रहा है। ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो शायद ही Smartphone का इस्तेमाल न करते हो। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि वर्तमान में फोन हर चीज में काम आता है। नॉर्मल कॉल से लेकर वीडियो कॉल के साथ ही इंटरनेट से जुड़ी तमाम सुविधाएं हमें इस डिवाइस में आसानी से मिल जाती हैं।
यूजर्स के एक्पीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें कई प्रकार के ऐप भी हमें आसानी से मिल ही जाते हैं, जो कि हमारे कई सारे काम आसानी से कर देते हैं। ऐप को डाउनलोड करते समय यूजर्स के द्वारा कई सारी बातों का ध्यान रखा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐप डाउनलोड करने के बाद भी आपको सावधानी रखने की आवश्यकता होती है।

अगर आप नहीं जानते हैं कि ऐप डाउनलोड होने के बाद आपके मोबाइल डेटा चोरी होने का खतरा बना रहता है। कई बार ऐसा होता है कि हम थोड़ी देर के लिए ऐप इंस्टॉल करते हैं और काम होने के बाद अन-इन्सटॉल कर देते हैं। ये ऐप phone के होम पेज से तो डिलीट हो जाते हैं, लेकिन फोन की सेटिंग में छिप जाते हैं और हमारा डेटा चुराते रहते हैं।
ऐसे में आपकी प्राइवेसी यानी की गोपनीय जानकारी चोरी होने का खतरा बना रहता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस समस्या से कैसे छुटकारा पा सकते हैं। तो यहां हम आपकी इस समस्या के लिए समाधान लेकर आए हैं, जिससे आप इससे अपना पीछा छुड़ा सकें।
इस ट्रिक के इस्तेमाल से हो सकती है समस्या सॉल्व
- सबसे पहले Phone की सेटिंग में Google के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Manage Your Google Account पर जाएं।
- यहां मौजूद Data And Privacy ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको नीचे थर्ड पार्टी ऐप्स एंड सर्विस का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद फोन में मौजूद डिलीट ऐप्स दिखाई देंगे। इस लिस्ट में अन-इन्सटॉल ऐप पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक्सेस और कनेक्शन डिलीट पर क्लिक करें।
इस प्रोसेस को फॉलो करने के बाद मोबाइल डेटा शेयर होना बंद हो जाएगा और आप अपने डेटा की सुरक्षा कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








