बैटरी और डाटा के लिए खतरा हैं ये ऐप, अभी डिलीट कर दो... वरना
अगर आपका स्मार्टफोन स्लो हो गया है, जल्दी गर्म होता है या बार-बार क्रैश कर रहा है, तो इसका कारण आपके ही फोन में मौजूद कुछ खतरनाक ऐप्स हो सकते हैं।
इन ऐप्स को डिलीट करना सिर्फ स्टोरेज ही नहीं, आपकी प्राइवेसी और बैटरी को भी बचा सकता है। आइए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में।

1. Facebook App
यह ऐप फीड ऑटो अपडेट, बैकग्राउंड डेटा और लोकेशन ट्रैकिंग की वजह से काफी भारी हो चुका है। Facebook Lite या मोबाइल ब्राउजर बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
2. Truecaller
यह स्पैम कॉल्स ब्लॉक करता है, लेकिन लगातार बैकग्राउंड में लोकेशन, कॉन्टैक्ट्स और कॉल हिस्ट्री स्कैन करता है। बेहतर होगा आप डिवाइस का डिफॉल्ट कॉलर आईडी यूज करें।
3. UC Browser
यह ऐप कई बार डेटा लीक और ट्रैकिंग को लेकर विवादों में रहा है। इसकी जगह Google Chrome या DuckDuckGo बेहतर और सुरक्षित विकल्प हैं।
4. कैमरा ब्यूटी ऐप्स
ये सिर्फ कैमरा एक्सेस नहीं करते, बल्कि क्लिपबोर्ड, गैलरी और माइक्रोफोन तक पहुंच बनाकर आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकते हैं।
5. फ्री VPN Apps
अधिकतर मुफ्त VPN ऐप्स आपकी एक्टिविटी लॉग करते हैं और थर्ड पार्टी को बेचते हैं। NordVPN या ProtonVPN जैसे ट्रस्टेड ऐप्स चुन सकते हैं।
6. गेम बूस्टर ऐप्स
ये RAM को "क्लीन" करने का दावा करते हैं, लेकिन सिस्टम पर लोड बढ़ाते हैं और बैटरी तेजी से खत्म करते हैं। बेहतर होगा आप मैनुअली बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें।
7. Weather Widgets
इनमें से कई हर घंटे GPS और डेटा एक्सेस करते हैं, जिससे डाटा यूसेज और बैटरी ड्रेन होती है। एक बार ओपन कर के अपडेट देखना ज्यादा फायदेमंद होता है।
हर नया ऐप मददगार नहीं होता। सोच-समझकर ऐप्स इंस्टॉल करना और बेवजह के ऐप्स हटाना स्मार्टफोन हैबिट का हिस्सा होना चाहिए। अगर आपको लगता है कि किसी ऐप का काम नहीं है तो उसे फोन में रखने की कोई जरूरत है। ऐसे ऐप्स को तुरंत फोन से हटा देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








