Home
How to

क्या आप भी करते हैं फोन इस्तेमाल करते हुए ये 10 कॉमन और बड़ी गलतियाँ!

By Agrahi

आजकल लगभग हर इंसान के हाथ में स्मार्टफोन होता है। फोन को हम दिनभर में कई बार इस्तेमाल करते हैं। घर हो या दफ्तर या फिर सैर सपाटा फोन का यूज़ कम नहीं होता। लेकिन क्या हम अपने स्मार्टफोन को स्मार्टली यूज़ करते हैं?

यदि मन में थोड़ी भी शंका है तो आप ये आर्टिकल जरुर पढ़ें, क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो 10 बेहद कॉमन गलतियां जो लगभग हर स्मार्टफोन यूजर करता है।

#1

#1

कोई नहीं चाहता कि उनकी प्राइवेसी में खलल पड़े। आप भी नहीं चाहते होंगे कि कॉलेज या ऑफिस का कोई साथी आपका फोन उठाकर सीधा आपकी गैलरी में जाए और फोटो देखने लगे। या फिर घर पर बच्चे बिना पूछे फोन में गेम खेलना शुरू कर दें। ये सब चीजें न हों, इसके लिए आपको फोन में पासवर्ड लगाना बेहद जरुरी है।

#2

#2

मुफ्त वाई-फाई के साथ मुफ्त में रिस्क भी मिलता है। पब्लिक वाई-फाई संदेह के घेरे में भी होते हैं। हो सकता है उन्हें हैकर आपके फोन की इनफार्मेशन को चुराने के लिए इस्तेमाल कर रहे हों। इसलिए उन्हीं वाई-फाई कनेक्शन का इस्तेमाल करें जिन्हें आप जानते हों।

#3

#3

रिसर्चर्स की मानें तो एक फोन में टॉयलेट सीट से भी ज्यादा कीटाणु होते हैं। स्मार्टफोन को समय समय पर साफ़ करते रहना सही होता है। इसके लिए आप हफ्ते में एक बार एंटी-बैक्टीरियल सोल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

#4

#4

स्मार्टफोन को जरुरत से ज्यादा चार्ज करने से इसकी बैटरी काफी ख़राब हो सकता है। फोन को रात-भर चार्ज पर लगाकर छोड़ने की गलती न करें।
साथ ही फोन की बैटरी पूरी तरह ख़त्म होने पर उसे चार्ज करना भी सही नहीं होता है।

#5

#5

आपका स्मार्टफोन असल में एक छोटा सा कंप्यूटर है। जैसे कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के लिए एंटी वायरस की जरूरत पड़ती है वैसे ही फोन को भी। एक एंटी वायरस एप आपके फोन को मैलवेयर और वायरस से बचा कर रख सकती है।

#6

#6

यदि आपको लगता है कि आपका फोन कभी चोरी नहीं हो सकता है तो यह आपकी ग़लतफहमी है। क्योंकि ऐसी घटना किसी के साथ भी हो सकती है। एक एंटी थेफ़्ट एप आपके फोन से सारा डाटा मिटा सकती है, जिससे वो किसी गलत हाथ में न पड़ जाए।

#7

#7

सॉफ्टवेर अपडेट आपके फोन के फंक्शन को बेहतर बनाता है। अपडेट के साथ फोन में कई नई इनफार्मेशन जुड़ती हैं साथ ही फोन की सिक्यूरिटी भी अच्छी होती है। इसलिए फोन में सॉफ्टवेर अपडेट जरुर इंस्टॉल करना चाहिए।

#8

#8

स्मार्टफोन को और स्मार्ट बनाने के चक्कर में अक्सर यूजर्स कई तरह कि एप इंस्टॉल कर देते हैं। फोन में अच्छी एप्स भी बेहद जरुरी हैं। लेकिन यूजर्स को कोई भी एप इंस्टॉल करने से पहले ये जरुर देखना चाहिए कि उसकी प्रोडक्ट रेटिंग और रिव्यु कैसे हैं।

#9

#9

यदि कोई आपको लिंक भेजता है तो बिना कुछ सोचे समझे उस पर क्लिक न करें। ये आपके फोन के लिए खासा दिक्कतें पैदा कर सकता है। बेहतर होगा कि आप ऐसे मैसेज पर ध्यान न दें।

#10

#10

फोन के ब्लूटूथ को हमेशा ऑन रखना सही नहीं है। इससे आपके फोन की बैटरी भी खर्च होती है और साथ ही ये हैकर को आपके फोन को एक्सेस करने का मौका भी देता है। ब्लूटूथ कनेक्शन की एवरेज रेंज 10 मीटर तक होती है। इससे हैकर आसानी से आपका फोन एक्सेस कर इनफार्मेशन चुरा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Are you making these 10 mistakes while using a Smartphone? Check out here.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X