क्या आप iPhone में स्टोरेज भरने से परेशान है, तो डुप्लिकेट फोटोज को हटाकर करें स्पेस खाली
कई बार हम अपने फोन में ऐसी फोटो कैप्चर करते है, जो कई सारी खास यादों को अपने में समेट कर रखती है। इसके साथ ही जिंदगी के कई खास पलों को भी बयां करती है, जो कि एक आम अनुभव होता है।
लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि एक बेहतरीन पिक्चर को कैप्चर करने की कोशिश में हम बहुत सारी फोटोज क्लिक कर लेते हैं और फिर हम उसे डिलीट करना भी भूल जाते हैं। इसका प्रभाव हमें बाद में iPhone या Cloud के स्टोरेज पर देखने को मिलता है, जिसमें कई सारी डुप्लिकेट फोटोज कीमती स्पेस को खा जाती है।

ऐसे में अगर आपके पास iOS 16 या उसके बाद का वर्जन है, तो आपके iPhone में इस समस्या से निपटने का एक आसान तरीका मौजूद है। बता दें कि Apple ने 2022 में अपना 'Duplicate Detection' फीचर पेश किया था, जो अपने नाम के मुताबिक ही काम करता है। यह टूल डिवाइस पर मौजूद AI का इस्तेमाल करके एक जैसी इमेजेस की पहचान करता है और उन्हें फोटो ऐप में आसानी से ढूंढे जाने वाली एल्बम में एग्रीगेट करता है।
iCloud Syncing को टर्न ऑन करें
आप नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करने से पहले iCloud Syncing को टर्न ऑन करें।
यहां हम आपको स्टोरेज का स्पेस खाली करने के लिए iPhone के बिल्ट-इन टूल का इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं।
- सबसे पहले अपने iPhone पर फोटो ऐप ओपन करें।
- स्क्रीन के नीचे एल्बम टैब पर टैप करें।
- इसके बाद यूटिलिटीज सेक्शन तक स्क्रॉल करें और डुप्लिकेट पर टैप करें। यह वह जगह हैं, जहां पर आप अपने iPhone पर सभी डुप्लिकेट फोटो देख सकते हैं और उन्हें अलग या एक जगह से हटा सकते हैं।
- अब नेक्स्ट ऑप्शन के लिए ऊपर के राइट कॉर्नर में सिलेक्ट पर टैप करें।
- अब iPhone द्वारा पहचाने गए सभी डुप्लिकेट फोटो को मर्ज करने और उन्हें एक साथ हटाने के लिए सिलेक्ट ऑल पर टैप करें।
- यदि आप डुप्लिकेट फोटोज को अलग-अलग हटाना चाहते हैं, तो ऊपर स्क्रॉल करें और डुप्लिकेट तस्वीरों के अपने सिलेक्ट किए गए ऑप्शन 'Merge' पर क्लिक करें। फिर डुप्लिकेट फोटो को हटाने के लिए मर्ज (नंबर) कॉपी पर क्लिक करें। लाइक के लिए नीचे जाएं और उन सभी डुप्लिकेट फोटो के लिए इस स्टेप को रिपिट करें, जिन्हें आप हटाना चाहते हैं।
मर्जिंग ऑप्शन आपकी लाइब्रेरी में फोटो का सबसे बेस्ट वर्जन माना जाता है। इससे हाल ही में हटाए डुप्लिकेट फोटो को डिलीट एल्बम में ले जाता है।


Click it and Unblock the Notifications