Home
How to

Asus ROG Phone 5 गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, 18 जीबी रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च

Asus ROG Phone 5, आसुस कंपनी का एक नया स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी कुछ ही दिनों के अंदर लॉन्च करने वाली है। आसुस कंपनी के इस फोन को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस फोन की लिस्टिंग से कई चीजों का पता चला है। आइए हम आपको इस फोन के बारे में सबकुछ बताते हैं।

Asus ROG Phone 5 गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, 18 जीबी रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च

इस फोन में होगा 18 जीबी रैम

इस फोन में 18 जीबी रैम दिया जाएगा। इससे पता चल रहा है कि यह फोन गेमिंग के लिए कितना स्पेशल होने वाला है। इस फोन में प्रोसेसर के रूप में Qualcomm Snapdragon 888 SoC चिपसेट दिया गया है। आपको बता दें कि Asus ROG Phone 5 को फ्लिपकार्ट के लैंडिंग पेज पर लाइव किया गया है। यह फोन भारतीय समयनुसार 10 मार्च को शाम के 4:15 मिनट पर शुरू होगा। हालांकि इस फोन के लॉन्चिंग से पहले इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चला है।

गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Asus ROG Phone 5 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, जिसके मुताबिक यह फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, और इसमें 18 जीबी तक रैम दिया जाएगा। आपको बता दें कि लिस्ट हुए Asus ROG Phone 5 फोन का मॉडल नंबर ASUS_I005DB है।

6000 एमएएच की बैटरी

मीडिया में इस फोन के बारे में आई पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक कुछ फीचर्स के बारे में हम आपको बताते हैं। इस फोन में कंपनी 6.78 इंच की एक बढ़िया और कई फीचर्स से लैस डिस्प्ले देने वाली है। इसके अलावा इस फोन में 6000 एमएएच की एक बैटरी भी कंपनी शामिल कर सकती है, जो यूज़र्स को ज्यादा देर तक बिना रूकावट के गेम खेलने में मदद करेगी।

कैमरा सेटअप भी होगा शानदार

Asos ROG Phone 5 एक स्पेशल गेमिंग फोन है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें कैमरा सेटअप खास नहीं होगा। Asos ROG Phone के सभी सीरीज के फोन में काफी शानदार कैमरा सेटअप को भी हमेशा शामिल किया गया है। लिहाजा, इसमें कोई शक नहीं है कि Asos ROG Phone 5 में भी एक बेहतरीन बैक और फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus ROG Phone 5 is a new smartphone of the Asus company, which the company is about to launch within a few days. This phone of Asus company has been spotted on Geekbench. Many things have been revealed from the listing of this phone. Let us tell you everything about this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X