Aura Farming Horse Images Trend: ChatGPT और Google Gemini से कैसे बनाएं वायरल AI घोड़े की तस्वीरें?
अगर आपने हाल ही में Instagram या X स्क्रॉल किया है, तो आपने जरूर एक खास तरह की घोड़े की तस्वीर देखी होगी। ना दौड़ता हुआ घोड़ा, ना ही कोई एक्शन पोज - बस शांति से खड़ा हुआ, आत्मविश्वास से भरा हुआ। यही है Aura Farming Trend, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अच्छी बात यह है कि इन दमदार AI इमेजेज को बनाने के लिए किसी महंगे सॉफ्टवेयर या डिजाइन स्किल की जरूरत नहीं है। सिर्फ ChatGPT और Google Gemini की मदद से आप कुछ ही मिनटों में वायरल कंटेंट तैयार कर सकते हैं। नीचे जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।
स्टेप 1: ChatGPT से परफेक्ट AI Prompt तैयार करें
किसी भी वायरल AI इमेज की जान होती है उसका Prompt।
सबसे पहले ChatGPT खोलें और एक साफ, सिंपल लेकिन डिटेल्ड कमांड दें, जैसे:
"Write a detailed AI image prompt for a majestic horse with a powerful aura farming vibe, cinematic lighting, and viral social media aesthetic."
ChatGPT आपको एक प्रोफेशनल लेवल का प्रॉम्प्ट देगा।
- यहीं पर आप गेम बदल सकते हैं।
- लाइटिंग बदलें
- मूड शांत या रहस्यमयी रखें
- बैकग्राउंड में पहाड़, मैदान या धुंध जोड़ें
स्टेप 2: Google Gemini में Prompt पेस्ट करें
अब अपना फाइनल प्रॉम्प्ट कॉपी करें और Google Gemini के Image Generation Tool में पेस्ट कर दें। यह तरीका आपको बिना ट्रायल-एंड-एरर के ज़्यादा क्लीन और सिनेमैटिक रिजल्ट देता है।
स्टेप 3: Aura को और पावरफुल बनाएं
अब प्रॉम्प्ट में कुछ लाइनें और जोड़ें, जिससे घोड़े की मौजूदगी और ज़्यादा दमदार लगे। जैसे:
- Calm and unbothered expression
- Glowing aura energy
- Subtle light particles
- Cinematic shadows
- Ultra realistic, high contrast, 4K quality
Aura Farming की खासियत यही है-
कुछ हो नहीं रहा, फिर भी बहुत कुछ महसूस हो रहा है।
स्टेप 4: Experiment करना न भूलें
एक ही इमेज पर मत रुकिए।
- Golden hour
- Moonlight
- Foggy background
- Rain या stormy sky
कभी-कभी सिर्फ एक छोटा सा बदलाव आपकी तस्वीर को वायरल बना देता है।
स्टेप 5: डाउनलोड करें और पोस्ट करें
Highest resolution इमेज डाउनलोड करें
Caption छोटा और असरदार रखें
जैसे:
- "Stillness speaks."
- "Aura doesn't rush."
- "Silence with power."
लंबे कैप्शन से ज्यादा, शॉर्ट लाइन ज्यादा वायरल होती है।


Click it and Unblock the Notifications









