फेक साइट्स और डिस्काउंट के जाल में फंसने से बचे, कैसे करें सुरक्षित Online Shopping
आजकल हर कोई घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करता है। इससे समय की बचत होने के साथ ही डिस्काउंट के साथ आसानी से चीजें प्राप्त हो जाती है। भले ही आपको घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद हो, लेकिन शॉपिंग करते समय आपको कुछ सावधानियां अवश्य बरतनी चाहिए।
ऑनलाइन सेल शुरू होते ही स्कैमर्स भी एक्टिव हो जाते हैं और आप लोगों की एक छोटी सी गलती आपका बैंक अकाउंट तक खाली करवा सकती है। अगर आप भी फेस्टिव सीजन में Online Shopping करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे, तो आप स्कैमर्स के जाल में फंसने से बच सकते हैं।

Online Shopping करते समय ध्यान देने वाली बातें
फेक साइट से बचे: स्कैम करने वाले बड़े बेहतरीन ढंग से एक डमी साइट को डिजाइन करते हैं, जो कि देखने में बिल्कुल ऑरिजनल साइट जैसी नजर आती है। साइट को तैयार करने के बाद ये लोगों को ठगने के लिए तगड़ा डिस्काउंट ऑफर करते हैं। फिर जैसे ही आप स्कैम के जाल में फंसने लग जाते हैं और सामान खरीदने के लिए पैमेंट करते है, वैसे ही आपके साथ स्कैम हो जाता है और आप एक बड़ी रकम से हाथ धो बैठते हैं।
URL वेरिफाई: आप जिस भी साइट से शॉपिंग करने वाले हैं, उस साइट के URL को पहले से ही चेक कर लें। आप यूआरएल पर चेक करें कि नाम में कोई एक्स्ट्रा वर्ड जोड़कर तो साइट तैयार नहीं की गई है। कई बार साइड सेम लगने की वजह से हम URL पर फोसक नहीं करते हैं, लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग करते समय हमें हमेशा यूआरएल पर ध्यान देना चाहिए।
फॉरवर्डेड लिंक: सेल शुरू होते ही सोशल मीडिया पर सस्ते और बंपर डिस्काउंट वाले प्रोडक्ट्स के फॉरवर्डेड लिंक इधर-उधर घूमने लगते हैं। आपके किसी दोस्त को कोई ऐसा प्रोडक्ट दिखा, जो कि बहुत ही कम में मिल रहा है और वहीं लिंक उसने आपको भी फॉरवर्ड कर दिया। ऐसे ही एक लिंक चारो तरफ घूमती रहती है और लोग उस पर भरोसा कर शॉपिंग कर लेते हैं और अपना बैंक अकाउंट खाली करवा बैठते हैं।
ध्यान दें कि यहां हम आपको ऐसा नहीं बता रहे हैं कि लिंक फेक है, लेकिन लिंक पर क्लिक करने से पहले एक बार उसे अच्छे से वेरिफाई कर लें। क्योंकि आपकी सावधानी आपको एक बड़ा नुकसान होने से बचा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








