अपने एंड्रायड डिवाइस में बैकअप और रिस्टोर करें IMEI नंबर
किसी भी फोन का आईएमईआई नंबर डिवाइस और यूज़र दोनों के लिए ही बेहद जरुरी होता है। एंड्रायड फोन यूज़र्स अपने फोन में कई नई चीजें ट्राई करते हैं। जिसके लिए कई बार डिवाइस को रूट भी किया जाता है, लेकिन ऐसे में डिवाइस का आईएमईआई नंबर करप्ट होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए बेहतर है कि यूज़र पाने एंड्रायड डिवाइस के IMEI नंबरका बैकअप ले लें।

आज अपने आर्टिकल की मदद से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने IMEI नंबर का बैकअप ले सकते हैं और उसे फिर अपने डिवाइस में रिस्टोर भी कर सकते हैं तो चलिए शुरू करते हैं।
मोबाइलअंकल एमटीके टूल्स
सबसे पहले अपने एंड्रायड डिवाइस में इंस्टॉल करें मोबाइलअंकल एमटीके टूल्स, यह एक ऐप है । इसे अपने फोन में डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लें।
ऑप्शन सेलेक्ट करें
अब ऐप को लॉन्च कर एक्सेस ग्रांट करें, आपके सामने 4 ऑप्शन आएँगे। जिनमें से आपको IMEI to SDCARD सेलेक्ट करना है। इसके बाद ओके पर क्लिक करें।
बैकअप लें
अब अपने डिवाइस में IMEI बैकअप फाइल को कॉपी करें और बैकअप के लिए पीसी में भी सेव कर लें। आप इस फाइल को खुद को ईमेल भी कर सकते हैं, जिससे यह सुरक्षित रहे।
फोन में करें रिस्टोर
अब जब भी आपके डिवाइस से IMEI फाइल खो जाए, या करप्ट हो जाए तो इस बैकअप फाइल से IMEI फोन में रिस्टोर कर सकते हैं।
केवल रूट फोन में होगा
इस ट्रिक का इस्तेमाल आप रूट किए हुए फोन में ही कर सकते हैं। यदि आपका फोन रूट नहीं है तो आप यह टास्क नहीं परफॉर्म कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications







