Home
How to

पॉल्यूशन से बचने के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदते वक्त रहें सावधान, जानें सबकुछ

दीवाली की रौनक ढलते ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना स्मॉग छा गया है। पटाखों का धुआं, पराली जलाने और धूल के कणों के मिल जाने से हवा की क्वालिटी बहुत खराब से खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। दिल्ली, नोएडा, आगरा और मथुरा जैसे शहरों में सांस लेना तक मुश्किल हो गया है।

बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह हालात और भी खतरनाक हैं। ऐसे में घरों के अंदर की हवा को साफ रखने के लिए लोग तेजी से एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं।

पॉल्यूशन से बचने के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदते वक्त रहें सावधान

क्यों जरूरी है एयर प्यूरीफायर?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रदूषित हवा के लगातार संपर्क में रहने से सांस की तकलीफ, आंखों में जलन, थकान, एलर्जी और अस्थमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। एयर प्यूरीफायर कमरे की हवा से धूल, धुआं, बैक्टीरिया और वायरस को फ़िल्टर कर साफ हवा प्रदान करता है।

ये मॉडल हैं सबसे पॉपुलर

1. Philips AC0920 Smart Air Purifier (₹7,999)

300 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए डिजाइन किया गया यह प्यूरीफायर NanoProtect HEPA फ़िल्टर के साथ आता है, जो 0.003 माइक्रोन तक के 99.97% कणों को हटाने का दावा करता है। यह हर सेकंड 1,000 बार हवा को स्कैन करता है और रियल-टाइम AQI डिस्प्ले दिखाता है।

2. Honeywell Air Touch V1 (₹4,999)

यह मॉडल छोटे कमरों (235 sq. ft.) के लिए परफेक्ट है। इसमें 3-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है। प्री-फिल्टर, H13 HEPA और एक्टिवेटेड कार्बन लेयर। कंपनी के अनुसार, यह 99.99% प्रदूषक हटाकर हर घंटे दो बार ताजी हवा सर्कुलेट करता है।

3. Coway Airmega AIM (₹12,499)

उच्च प्रदर्शन चाहने वालों के लिए यह मॉडल शानदार विकल्प है। इसमें Green Anti-Virus HEPA फिल्टर लगा है जो 99.99% एलर्जन, वायरस, बैक्टीरिया और PM2.5 कणों को रोकता है। तीन-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ यह 355 sq. ft. तक के कमरे में बेहतरीन परिणाम देता है।

एक्सपर्ट्स की सलाह

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एयर प्यूरीफायर अस्थायी समाधान है। असली राहत के लिए हमें पटाखों का कम इस्तेमाल, अधिक पेड़ लगाना और स्वच्छ ईंधन का उपयोग जैसी आदतें अपनानी होंगी। तब तक, घरों के भीतर की हवा को स्वच्छ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर सबसे कारगर उपाय बना हुआ है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X