Home
How to

रूम में हीटर चलाने वाले सावधान, एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा खेल

Room heater safety tips: सर्दियों में कमरे के अंदर हीटर चलाना आम बात है, खासकर जब तापमान तेजी से गिरता है। लेकिन अगर आप हीटर का इस्तेमाल करते समय थोड़ी भी लापरवाही करते हैं, तो यह सेहत और सेफ्टी दोनों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

कई मामलों में हीटर की गलत इस्तेमाल से दम घुटना, कार्बन मोनोऑक्साइड जहर जैसा असर, आग लगना और कई बार जानलेवा दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसलिए जरूरत है कि हीटर का सही तरीके से उपयोग किया जाए और उन गलतियों से बचा जाए जो बड़ी परेशानी पैदा कर सकती हैं।

रूम में हीटर चलाने वाले सावधान, वरना...

हीटर चलाते वक्त रहें सावधान

हीटर चलते समय सबसे आम भूल यह है कि लोग कमरे की खिड़कियां और वेंट पूरी तरह बंद कर लेते हैं। इससे कमरे में ऑक्सीजन का स्तर तेजी से घटता है और दम घुटने जैसी स्थिति बन जाती है। लंबे समय तक बंद कमरे में हीटर चलाने से सिर दर्द, चक्कर, सुस्ती, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कुछ हीटर, खासकर पुराने मॉडल, अधिक गर्म होने पर आग पकड़ने का भी जोखिम पैदा कर सकते हैं। इसलिए हीटर को हमेशा सुरक्षित दूरी पर रखें और उसे कभी भी कंबल या परदे के पास न रखें।

एक्सपर्ट्स की सलाह

हीटर का लगातार कई घंटे तक उपयोग भी एक बड़ी गलती है। यह न केवल बिजली का अधिक लोड खींचता है, बल्कि हीटर ओवरहीट होकर खराब भी हो सकता है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि हीटर को हर एक-दो घंटे बाद बंद कर थोड़ी देर कमरे को वेंटिलेट करें।

इसके अलावा, रात में सोते समय हीटर को ऑन छोड़ना खतरे को दावत देने जैसा है। इससे शरीर का तापमान असंतुलित होता है और नींद के दौरान दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

हीटर चलाते समय बच्चों और बुजुर्गों पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वे तापमान में बदलाव को जल्दी महसूस नहीं कर पाते। ड्राई हीट की वजह से त्वचा और आंखें भी सूख सकती हैं, इसलिए कमरे में पानी की कटोरी रखना फायदेमंद होता है। हीटर आराम देता है, पर सुरक्षा का ध्यान रखना सबसे जरूरी है। सही तरीके से इस्तेमाल करें, वेंटिलेशन रखें और समय-समय पर हीटर की जांच जरूर करवाएं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Room heater safety tips: A small mistake while using a heater can cause suffocation, fire hazards and major health risks.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X