सुस्त पड़ी है इंटरनेट की रफ्तार? Don't Worry, इन आसान टिप्स से मिलेगी रॉकेट जैसी स्पीड!
Boost Internet Speed: अगर आपके फोन या लैपटॉप में इंटरनेट की स्पीड अचानक बहुत धीमी हो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार छोटी-छोटी तकनीकी वजहों से भी नेटवर्क स्लो हो जाता है, लेकिन कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने इंटरनेट की रफ्तार को फिर से तेज कर सकते हैं।

राउटर को करें रीस्टार्ट या रीसेट
अगर आप Wi-Fi यूज़ कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपने राउटर को 10-15 सेकंड्स के लिए बंद करें और फिर चालू करें। लंबे समय से चल रहे राउटर में कैश और नेटवर्क क्लैश की वजह से स्पीड स्लो हो सकती है।
ब्राउजर का कैश और हिस्ट्री करें क्लियर
मोबाइल या पीसी का ब्राउज़र जब बहुत सारे कैश और कुकीज़ स्टोर कर लेता है, तो वेबपेज लोड होने में समय लग सकता है। इसे नियमित रूप से क्लियर करने से स्पीड बेहतर होती है।
DNS सेटिंग्स को बदलें
आप अपने डिवाइस की DNS सेटिंग्स को Google DNS (8.8.8.8 और 8.8.4.4) या Cloudflare (1.1.1.1) पर सेट कर सकते हैं। इससे वेबपेज जल्दी लोड होंगे और रिस्पॉन्स टाइम घटेगा।
बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करें
कई बार हमारे मोबाइल या कंप्यूटर में कुछ ऐप्स या डाउनलोड्स बैकग्राउंड में चल रहे होते हैं, जो इंटरनेट को स्लो कर देते हैं। इन्हें बंद करना जरूरी है।
डेटा लिमिट या FUP क्रॉस तो नहीं हो गई?
ब्रॉडबैंड या मोबाइल डेटा प्लान में FUP लिमिट होती है। जब वो लिमिट पार हो जाती है, तो स्पीड अपने आप घट जाती है। ऐसे में प्लान चेक करें और जरूरत पड़े तो रिचार्ज या अपग्रेड करें।
नेटवर्क बदल कर देखें (Wi-Fi/4G/5G)
अगर एक नेटवर्क पर दिक्कत आ रही है, तो Wi-Fi से मोबाइल डेटा पर स्विच करें या फिर 4G से 5G नेटवर्क ट्राई करें।
लोकेशन का पड़ता है फर्क
इंटरनेट की स्पीड पर लोकेशन का सीधा असर पड़ता है। अगर आप किसी भीड़भाड़ वाले एरिया, मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग या नेटवर्क डेड जोन में रहते हैं, तो स्पीड कमजोर हो सकती है। ऊंची जगहों पर या खुली लोकेशन में नेटवर्क सिग्नल बेहतर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








