Home
How to

इस ट्रिक को फॉलो करने से तुरंत खाली हो जाएगा फोन का स्टोरेज, नहीं होगी स्पेस की दिक्कत

एंड्रॉयड यूजर्स के साथ हमेशा एक दिक्कत आती है कि उनके फोन का स्टोरेज कब भर जाता है और उन्हें इस बात का पता भी नहीं चलता है। ऐसी स्थिति में यूजर्स ऐप्स अनइंस्टॉल करने से लेकर गैलरी में मौजूद मीडिया फाइल्स डिलीट करने जैसे प्रयास करता है, जो किसी खास काम की नहीं होती है।

ऐसे में अगर आप बार-बार स्टोरेज फुल होने की झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो Google ने आपका काम आसान कर दिया है। यहां हम स्टोरेज को खाली करने की टिप्स बताने जा रहे हैं।

इस ट्रिक को फॉलो करने से तुरंत खाली हो जाएगा फोन का स्टोरेज

Google पर मिल रहा ऑप्शन

Google ने महसूस किया है कि कई बार यूजर्स के स्मार्टफोन में मौजूद कई ऐप्स को लंब समय तक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इस तरह के ऐप्स भले ही इस्तेमाल ना ही किए जाए, लेकिन ढेर सारा स्टोरेज स्पेस जरूर घेरते हैं।

तो बता दें कि Google ऐसे ऐप्स को Archive करने का ऑप्शन पेश करता है, जिसे आप Play Store में जाकर इनेबल कर सकते हैं। चलिए इस सेटिंग को इनेबल करने का तरीका जान लेते हैं।

इस ट्रिक को करना होगा फॉलो

  • इसके लिए सबसे पहले आपको एंड्रॉयड स्मार्टफोन में Google Play Store ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको लेफ्ट साइड में सबसे ऊपर दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा।
  • यहां नजर आ रहे ऑप्शन्स में से सेटिंग पर क्लिक करते हुए आप सेटिंग्स ओपन करें।
  • अब General Settings पर क्लिक करने के बाद आपको स्क्रीन पर कई ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • यहां आपको सबसे नीचे दो टॉगल दिख रहे होंगे और उनमें ऊपर वाला ऑप्शन ऑटोमेटिकली Archive Apps का है।
  • इस टॉगल को इनेबल करना होगा और स्टोरेज फुल होने की स्थिती में वे ऐप्स आर्काइव हो जाएंगे, जिनका आप ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं।

कम इस्तेमाल होने वाला ऐप का नजर आएगा आइकन

बता दें कि जो ऐप्स आप बहुत कम यूज करते हैं, उनके लिए आपका डाटा और जानकारी सेव रहेगी। इसके अलावा उन ऐप्स का आइकन भी आपको नजर आएगा और उस आइकन पर टैप करते ही वह दोबारा से इंस्टॉल भी हो जाएगा। इस तरह से ऐप Archive होने से पूरी तरह गायब नहीं होगा, लेकिन फोन का स्टोरेज स्पेस यूज नहीं करेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
By following this trick, the phone's storage will be freed up immediately, there will be no space problem
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X