जीमेल में कैसे भेजें 25MB से बड़ी फोटो और फाइल?
अगर आपको किसी फाइल को एक जगह से दूसरी जगह इंटरनेट की मदद से भेजना हो, तो आप ऑनलाइन दिए गए टूल्स का उपयोग करते हैं, जैसे व्हाट्सएप, गूगल क्विक शेयर या फिर थर्ड पार्टी ऐप। 5 या 7 एमबी की फाइल भेजने के लिए आपके पास कई विकल्प हैं। लेकिन जब बात जीबी में फाइल भेजने की हो, तो वी ट्रांसफर जैसे कई ऑनलाइन ऑप्शन मौजूद हैं।
हालांकि, जीमेल में इसकी एक लिमिट सेट की गई है जिसकी वजह से सीधे मेल की मदद से बड़ी फाइल भेजने में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते है अगर जीमेल में हमें बड़ी फाइल भेजनी हो इसके लिए क्या करना चाहिए।

जीमेल में एक फीचर दिया गया है जिसकी मदद से आप एक साथ अपना सारा अटैचमेंट भेज सकते हैं। भले ही वह 25 एमबी से ज्यादा का हो
1) जीमेल में जाकर जिसे भी मेल करना चाहते हैं उसका फार्मेट सेट कर ले यानी आपको मेल में जो भी लिखना है लिख ले और नीचे दिए गए अटैचमेंट के आइकन पर क्लिक करें।
2) इसके बाद नीचे दी गई ऑप्शन में से 'ड्राइव से फ़ाइल अपलोड करें' का ऑप्शन चुनें।
3) पीसी या फिर फोन में जहां भी आपकी फाइलें सेव है उसे सलेक्ट करें और अपलोड शुरू कर दें।
4) अपलोड प्रक्रिया पूरी होने के बाद, फ़ाइलें आपके जीमेल मैसेज में एक गूगल ड्राइव लिंक के रूप में आ जाएंगी।
5) जीमेल में जो भी मैसेज लिखा है उसे एक बार चेक कर लें, जिस मेल आईडी में मेल भेज रहे है उसे भरें और 'Send' ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
इस तरह से आप आसानी से अपने गूगल ड्राइव से बड़ी फ़ाइलों और फोटो अटैचमेंट लिंक की मदद से शेयर कर सकते हैं। मेल पाने वाले को आपकी फाइल देखने के लिए बस मेल पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
मेल अटैचमेंट भेजने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- इस तरीके से 25 जीबी तक की फाइल मेल से भेज सकते हैं इससे बड़ी फाइल अगर भेजनी हो आपको कोई दूसरा तरीका अपनाना पड़ेगा।
- अगर आप मेल में फाइल अटैच नहीं करना चाहते तो ड्राइव का लिंक सीधे मेल कर सकते हैं। इसके लिए डायरेक्ट ड्राइव में फ़ाइलों को अपने गूगल ड्राइव पर अपलोड करना होगा।
- ड्राइव में फाइल को अपलोड करने के बाद फ़ाइलों की सिक्योरिटी और प्राइवेसी भी सेट कर सकते हैं।
इस तरह से जीमेल पर बड़ी फ़ाइलें आसानी से शेयर की जा सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








