सिंगल कैमरा एंड्रायड फोन में कैसे पाएं डूअल कैमरे जैसे Bokeh इफ़ेक्ट?
इन दिनों डूअल कैमरे का ट्रेंड सा चल पड़ा है. स्मार्टफोन यूज़र्स की डिमांड में डूअल कैमरा टॉप फीचर्स में आता है. यही कारण है कि स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने डिवाइस में रियर डूअल कैमरा की क्वालिटी को बेहतर करने में लगी हैं. वहीं कई ब्रांड्स तो चार कैमरों के साथ फोन लॉन्च कर चुकी हैं, जिनमें डूअल रियर और डूअल फ्रंट कैमरा फीचर है.


डूअल कैमरा फीचर भी आपको कई फोन में मिल जाएगा, जिनमें बजट रेंज से लेकर मिड रेंज और हाई एंड स्मार्टफोन शामिल हैं. हालांकि एक अच्छे डूअल रियर कैमरा फोन के लिए आपको जेब भी थोड़ी ज्यादा ही ढीली करनी पड़ेगी. हां, यदि आप नए स्मार्टफोन पर रुपए खर्च करना नहीं चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार तरीका है, जिससे आप डूअल रियर कैमरे जैसा बैकग्राउंड ब्लर इफ़ेक्ट अपने सिंगल कैमरा फोन में भी पा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

इसके लिए सिंगल कैमरा में कुछ खास सेटिंग्स तो नहीं होंगी, लेकिन हम थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो सबसे पहले आप अपने एंड्रायड स्मार्टफोन में गूगल कैमरा ऐप को डाउनलोड कर लें. आप इस ऐप को ऑफिशियल स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐप के इंस्टॉल होने के बाद आपको कई ऑप्शन फोन स्क्रीन में मिलेंगे, लेकिन बोकेह इफ़ेक्ट पाने के लिए आपको लेंस ब्लर ऑप्शन चुनना होगा. इस ऑप्शन को चुनने के बाद इस कैमरा ऐप की मदद से फोन बोकेह इफ़ेक्ट ही कैप्चर करेगा.
अब आपको ऐप की मदद से फोन में फोटो क्लीक करनी है और आपको अपना परफेक्ट बोकेह इफ़ेक्ट क्लिक मिल पाएगा.
बोकेह इफ़ेक्ट के अलावा आपको Photo Sphere, पैनोरमा, स्लो मोशन जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे, तो यदि आपके फोन में स्लो मोशन वीडियो मोड नहीं है तो इस ऐप का लाभ आप स्लो मो के लिए भी कर सकते हैं.


Click it and Unblock the Notifications