Home
How to

चार्जिंग पर लगा फोन जलकर हो गया खाक... एक छोटी गलती ले डूबेगी!

Charging Mistakes: मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन अगर इसका इस्तेमाल लापरवाही से किया जाए तो यह खतरा भी बन सकता है। चार्जिंग के दौरान फोन में आग लगने की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं।

कई बार लोग सोते समय फोन चार्जिंग पर लगा छोड़ देते हैं या सस्ते चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, जो सीधे आपकी जान तक खतरे में डाल सकता है। अगर आप भी ये 5 गलतियां कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। वरना एक दिन आपका फोन ही आपके लिए मुसीबत बन सकता है।

चार्जिंग पर लगा फोन जलकर हो गया खाक

1. लोकल या सस्ते चार्जर का इस्तेमाल

सस्ते और नकली चार्जर में वोल्टेज कंट्रोल की व्यवस्था नहीं होती। इससे फोन की बैटरी को जरूरत से ज्यादा करंट मिल सकता है, जो ओवरहीटिंग और आग लगने की बड़ी वजह बनता है।

2. रातभर चार्जिंग पर फोन छोड़ना

कई लोग आदतन रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं। लेकिन यह आदत खतरनाक है। रातभर चार्ज से बैटरी ओवरचार्ज हो सकती है, जिससे शॉर्ट सर्किट और आग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

3. चार्जिंग के दौरान फोन का ज्यादा इस्तेमाल

फोन चार्ज करते वक्त अगर आप लगातार गेम खेलते हैं, वीडियो देखते हैं या कॉल पर रहते हैं, तो डिवाइस तेजी से गर्म होता है। इससे हीट कंट्रोल सिस्टम फेल हो सकता है और आग लगने की संभावना बन जाती है।

4. तकिए या कंबल पर रखकर चार्ज करना

चार्जिंग के वक्त फोन को मुलायम सतह जैसे गद्दे, तकिए या कंबल पर रखना खतरनाक है। ये सतहें गर्मी को बाहर नहीं निकलने देतीं, जिससे डिवाइस अंदर ही अंदर तपने लगता है और फट सकता है।

5. पुरानी या सूजी हुई बैटरी का इस्तेमाल

अगर आपके फोन की बैटरी फूलने लगी है या बार-बार गर्म हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। खराब बैटरी में चार्जिंग के समय विस्फोट होने का खतरा रहता है।

कैसे बचें इन हादसों से?

  • हमेशा ब्रांडेड और ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
  • फोन को चार्ज करते वक्त सोना या unattended छोड़ना टालें।
  • चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल कम करें।
  • बेड की बजाय ठंडी और ठोस सतह पर रखकर चार्ज करें।
  • बैटरी में बदलाव दिखे तो तुरंत जांच कराएं या बदलवाएं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X