CBSE 10th Result 2020: DigiLocker और Umang ऐप की मदद से ऐसे निकालें मार्कशीट और सभी सर्टिफिकेट
सीबीएसई ने बुधवार को आखिरकार इस कोरोना काल में भी 10वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 91.46 बच्चे पास हुए हैं। वहीं पिछले साल यानि कि 2019 में सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 91.10 बच्चे पास हुए थे। इसका मतलब है कि इस बार 0.36% बच्चे ज्यादा पास हुए हैं।
यहां से देखें CBSE 10th का रिजल्ट
इस बार सीबीएसई ने स्टूडेंट्स को डिजिटल तरीके से मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। अगर आप या फिर आपके परिवार में कोई ऐसा है जिसके दसवीं कक्षा का रिजल्ट आप देखना चाहते हैं तो हम आपको यहां लिंक दे रहे हैं। जिसके जरिए आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
डिजीलॉकर से मार्केशीट समेत पाएं सभी सर्टिफिकेट
सीबीएसई के स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर ऐप को डाउनलोड करके अपना नंबर रजिस्टर करना होगा, जिसके बाद स्टूडेंट्स डिजिटल मार्कशीट, सर्टिफिकेट, स्किल सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट समेत सभी चीजों को डाउनलोड कर सकते हैं।
इन ऐप्स को करें डाउनलोड
अगर आप एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इस ऐप को डाउनलोड करें:-
अगर आप एप्पल का आईफोन इस्तेमाल करते हैं तो आप इस ऐप को डाउनलोड करें:-
DigiLocker ऐप का उपयोग कैसे करें:
Step 1: अपने स्मार्टफोन पर प्लेस्टोर या ऐप स्टोर पर जाएं
Step 2: DigiLocker ऐप को खोजें और डाउनलोड करें
Step 3: लॉगिन करने के लिए, सीबीएसई के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करें।
Step 4: आपको अपने डिजीलॉकर खाते में लॉगिन करने के लिए एक ओटीपी प्राप्त होगा।
Step 5: एक छह अंकों वाला सुरक्षा पिन दर्ज करें, जो आपके सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2020 के रोल नंबर का अंतिम छह अंक है।
Step 6: डाउनलोड पूरा हो गया है। अब आप अपनी सीबीएसई डिजिटल मार्क शीट को चेक करने और उसे डाउनलोड कर पाएंगे।
लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी
इस बार के रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल 93.31 लड़कियां सीबीएसई की दसवीं परीक्षा में पास हुईं वहीं 90.14 लड़के इस साल दसवीं की परीक्षा में पास हो पाएं। इस साल 10वीं सीबीएसई की परीक्षा में 41,804 छात्रों को 95% से ज्यादा नंबर मिले। वहीं 1,84,358 छात्रों को 90% से भी ज्यादा अंक मिले। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों को ट्वीट करके शुभकामनाएं दी और कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों की शिक्षा और स्वास्थ्य ही है।
Umang ऐप के जरिए भी देखें रिजल्ट
आप Umang ऐप का भी इस्तेमाल करके इसी तरह से अपने फोन से अपने या अपने किसी भी रिश्तेदार का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए भी आपको उमंग ऐप का एंड्रॉयड या नहीं तो आईओएस वर्ज़न डाउनलोड करना होगा। उसके बाद आपको वैसी ही प्रक्रिया करनी है जैसी कि आपको डिज़ीलॉकर के लिए हमने बताई है। उसके बाद आप आसानी से अपने घर में बैठे-बैठे ही सीबीएसई दसवीं क्लास का रिजल्ट देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








