बिना इलेक्ट्रिसिटी चार्ज करें अपना स्मार्टफोन!
फोन और टेक्नोलॉजी के साथ साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसका एक उदाहरण हमारे हाथों में हर वक़्त मौजूद रहने वाला स्मार्टफोन है। इन स्मार्टफोन की ही बदौलत आज हमारे सारे काम बस इस छोटे से गैजेट के जरिए पूरे हो जाते हैं।
स्मार्टफोन में हुई तरक्की देखने लायक है। कॉल और मैसेज के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला साधारण सा फोन आज कई सारे काम कर देता है। स्मार्टफोन हमारी लाइफ में बेहद जरुरी हो चुका है। लेकिन स्मार्टफोन की चार्जिंग आज भी एक समस्या है। सोचिए यदि आपके घर की बत्ती गुल हो जाए तो आप इस जरुरी फोन को कैसे चार्ज करेंगे।
अरे परेशान मत होइए, हम बताते है आपको एक आसान सा तरीका।
इन चीजों की पड़ेगी जरुरत
घर पर बिजली न हो तो भी आप फोन चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको जरुरत पड़ेगी एक 9 वाल्ट बैटरी की, एक फीमेल यूएसबी केबल और एक यूएसबी केबल की।
फोन को कनेक्ट करें
अब आप सबसे पहले फोन फोन की यूएसबी केबल से फोन को कनेक्ट करे लें। आप कोई भी यूएसबी केबल इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके फोन पर काम करें।
फीमेल यूएसबी केबल लें
अब आप फोन से कनेक्ट की हुई यूएसबी केबल को फीमेल यूएसबी केबल में इन्सर्ट कर दोनों को कनेक्ट कर दें।
बैटरी का प्रयोग
फीमेल यूएसबी केबल को दूसरे सिरे से काट लें। इसके दोनों तारों को बैटरी से इस तरह कनेक्ट लें। आप अगली स्लाइड में वीडियो भी देख सकते हैं।
वीडियो
जब आप सभी स्टेप्स पूरे कर लें तो आप देखेंगे कि आपका फोन चार्ज हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








