बिना इंटरनेट और व्हाट्सऐप के फ्री में करें चैटिंग
आज कल की जनरेशन एक दूसरे से मिलने से ज्यादा चैटिंग में बिजी रहती है। व्हाट्सऐप से लेकर मैसेंजर आदि सभी चैटिंग ऐप इन दिनों सबसे इस्तेमाल की जाती हैं। इन ऐप के माध्यम से आप किसी से भी चैट कर सकते हैं, जो कि यह ऐप का इस्तेमाल कर रहे हों और आपके कांटेक्ट में हों।
यह व्हाट्सऐप और मैसेंजर इसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं, लेकिन यह ऐप आपको बिना इंटरनेट के चैट करने की सुविधा नहीं देती हैं। आपके पास इंटरनेट कनेक्शन हो तभी आप इन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यदि इंटरनेट न हो तो?

आज हम आपको एक ऐसा ही खास तरीका बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल आप तब कर सकते हैं जब आपके फोन में इंटरनेट न हो, वो भी एकदम फ्री।
बिना इंटरनेट चैट
गूगल प्ले स्टोर पर आपको एक नई शानदार ऐप मिलेगी जिसका नाम है फायरचैट। यह ऐप आपको बिना इंटरनेट के चैट करने की सुविधा देती है। यह ऐप अपने आस-पास 200 मीटर तक का दायरा कवर करती है।
इंस्टॉल कर लें ऐप
सबसे पहले अपने एंड्राइड या iOS स्मार्टफोन में फायरचैट ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लें। इसके बाद अपने नए यूज़रनेम और पासवर्ड के साथ साइन अप करें।
साइन अप करें
साइन अप करने के बाद जब आप ऐप में जाएंगे तो आपको दो ऑप्शन मिलेंगे जिनमें चैटरूम विद नियरबाय और चैटरूम विद एवरीवन दिए गए होंगे।
चैटरूम
चैटरूम विद नियरबाय में आपको आस-पास मौजूद इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले सभी यूज़र्स मिलेंगे, जबकि चैटरूम विद एवरीवन में आपको इस ऐप पर मौजूद सभी यूज़र्स मिलेंगे।
फ्री चैटिंग शुरू
आप जिस भी यूज़र के साथ चैट करना चाहें उसे सेलेक्ट करें और मैसेज भेज दें। अब बिना इंटरनेट के आप चैटिंग कर पाएंगे वो भी मुफ्त।


Click it and Unblock the Notifications







