फेक Aadhaar और PAN बना रहा ChatGPT? ऐसे पकड़ें असली-नकली का फर्क!
Fake or Real Aadhaar Verification: AI या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बढ़ती टेक्नोलॉजी का सबसे सही उदाहरण है। जहां 2 साल पहले इसकी चर्चा शुरू हुई थी, वहीं अब ये लगभग हर फील्ड में इस्तेमाल होता है। बहुत से ऐसे चैटबॉट हैं, जो काफी चर्चा में रहते हैं। इस लिस्ट में ChatGPT, Grok, Gemini और Deepseek का नाम शामिल है। ये सभी अलग-अलग कंपनियों के एआई हैं।
ये एआई चैटबॉट अपने यूजर्स के इमेज जनरेट करने से लेकर कंटेंट लिखने तक हर काम कर सकते हैं। जहां एक तरह ये लोगों की मदद कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसका इस्तेमाल गलत कामों जैसे डीपफेक, साइबर स्कैम आदि में किया जा रहा है। इसी सिलसिले में एक परेशान करने वाली समस्या सामने आई है। OpenAI का चैटबॉट यानी ChatGPT फेक Aadhaar और PAN Card जनरेट कर रहा है। ऐसे में कोई भी इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। आइए जानते हैं कि आप कैसे इसे चेक कर सकते हैं।

ChatGPT बना रहा फेक डॉक्यूमेंट
भारत में आधार और पैन कार्ड लोगों के लिए एक अहम डॉक्यूमेंट है, जिसका इस्तेमाल सभी सरकारी काम, ऑफिशियल या बैंक में किया जाता है।
आधार की बात करें तो ये 12 अंकों वाली यूनिक आईडी है, जो सबके लिए अलग-अलग होती है। समस्या ये हो रही है कि ChatGPT फेक आधार बना रहा है, जो देखने में बिल्कुल ऑरिजनल आधार की तरह लगता है, जिसे एक नजर में पहचानना मुश्किल है।
हालांकि ये आपको आधार क्रिएट करते समय ये जानकारी जरूर देता है कि ये जानकारी डमी डेटा पर है, लेकिन इसका भी गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप फेक आईडी को कैसे पहचान सकते हैं।
कैसे करें असली-नकली की पहचान?
यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताएंगे, जिससे आप आसानी से ये वैरिफाई कर सकते हैं कि आधार कार्ड नकली है या असली है। ऐसे में आप ये भी जांच सकेंगे कि कौन सा रियल आधार है या AI जनरेटेड है।
इस लिस्ट में पैन कार्ड का भी नाम है, जिसे भी एआई के जरिए जनरेट किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आप कैसे असली-नकली की पहचान कर सकते हैं।
नकली और असली में अंतर
- सबसे पहले आधार की फोटो को चेक करें, अगर वह AI जनरेटेड कार्ड होगा तो ये नॉर्मल और असली कार्ड से बिल्कुल अलग दिखाई देगा।
- फेक और रियल कार्ड में हिंदी और इंग्लिश में लिए शब्दों के फॉन्ट को चेक करें, ये अलग-अलग दिखाई देंगे।
- असली और नकली आधार में फोटो की प्लेसमेंट, साइज और स्लैश और कॉमा आदि को भी चेक करें।
- आधार और गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के लोगो को ध्यान से चेक करें, उसमें आपको फर्क देखने को मिल जाएगा।
- आधार कार्ड में दिख रहे QR कोड को स्कैन करके पता करें कि ये असली है या नकली है।
UIDAI वेबसाइट से कैसे करें वैरिफाई?
इसके अलावा आप https://uidai.gov.in/ या https://myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar के जरिए भी आधार को वैरिफाई कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद Check Aadhaar Validity पर क्लिक करें।
- अब यहां 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें।
- अगर आधार नंबर नकली होगा तो आपको कोई डिटेल नहीं दिखेगी और वेबसाइट आपको सही आधार नंबर डालने को कहेगी।
नकली पैन की कैसे करें पहचान?
आधार कार्ड की तरह ही ऊपर बताए तरीकों से आप नकली पैन की भी पहचान कर सकते हैं। इसके अलावा आप 'e-Filing' Portal के जरिए भी इसकी जांच कर सकते हैं।
- सबसे पहले e-Filing Portal या https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।
- अब पैनल के बाईं 'Verify Your PAN' पर क्लिक करें।
- अब पूरा नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर डालकर 'Continue' पर क्लिक करें।
- इसके बाद OTP डालकर 'Validate' बटन पर क्लिक करें।
- इससे आप नकली और असली पैन कार्ड का पता लगा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








