ChatGPT अब WhatsApp पर उपलब्ध, नंबर डायल करते ही शुरू होगी बात, जाने तरीका
OpenAI का ChatGPT जब से मार्केट में आया है, तब से इसने अपना काफी विस्तार किया है। साथ ही ये लोगों को काफी पसंद भी आया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब ChatGPT का इस्तेमाल करना पहले से और भी आसान हो गया है।
जी हां, अब एक खास नंबर (1-800-CHATGPT) या WhatsApp पर इस AI चैटबॉट की मदद से बात की जा सकती है। ओपनएआई का कहना है कि लोग फोन नंबर से हर महीने 15 मिनट फ्री बात कर सकते हैं। लेकिन WhatsApp पर ChatGPT केवल वहीं उपलब्ध होगा, जहां चैटजीपीटी नहीं है। समझने के लिए पूरी खबर आगे पढ़े...।

15 मिनट तक करें बात
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले लोग हर महीने 15 मिनट तक चैटजीपीटी से बात करने में सक्षम होंगे। शुरुआत में बातचीत की समय-सीमा 15 मिनट तय की गई है, जिसके आगे बढ़ने की उम्मीद है। दरअसल, ChatGPT से ये बात करने का नया तरीका है, जिसे कंपनी आजमा रही है। इसलिए इसके यूज करने के तरीके और नियम बदल भी सकते हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि चैटजीपीटी का ये नया रूप बात करने के तरीके में बदलाव लेकर आएगा। साथ ही ये उन यूजर्स के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है, जो AI के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं और बात करने के लिए फोन का यूज करना अधिक पसंद करते हैं। ये नया तरीका ChatGPT का इस्तेमाल करना भी आसान बना देगा।

WhatsApp पर बात के लिए GPT-4o मिनी का हुआ यूज
OpenAI के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर केविन वेइल के मुताबिक, इस नए फीचर को डिवेलप करने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। फोन नंबर से बात करने के लिए कंपनी ने एक खास टेक्नोलॉजी का यूज किया और WhatsApp पर बात करने के लिए GPT-4o मिनी टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है।
कंपनी का ये भी कहना है कि जो लोग ChatGPT से कॉल के साथ अन्य काम भी लेना चाहते हैं, उन्हें अभी भी ChatGPT के पुराने वर्जन का ही यूज करना होगा। क्योंकि ये वर्जन WhatsApp और नंबर कॉलिंग की सुविधा के लिए बनाया गया है।
कैसे करें WhatsApp और कॉल पर ChatGPT का यूज?
यूजर्स 1-800-ChatGPT पर कॉल करके ChatGPT से बातचीत कर सकते हैं, जो कि अमेरिका में नंबर 1-800-242-8478 के अलावा कुछ नहीं है। 1-800-ChatGPT पर कॉल करें और चैटजीपीटी से बात करें। यह तरीका पुराने फोन और लैंडलाइन नंबर पर भी काम करता है। WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए आपको सिर्फ 1-800-242-8474 को रिसीवर के रूप में दर्ज करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








