Home
How to

JioPhone की प्री-बुकिंग हुई बंद, जानें अपनी बुकिंग का स्टेटस!

By Agrahi
How to register to get JioPhone for just Rs. 501 - KANNADA GIZBOT

रिलायंस जियोफोन की प्री-बुकिंग/प्री-ऑर्डर्स 24 अगस्त को शुरू कर दिए गए थे। फोन की बुकिंग का समय शाम 5:30 बजे का था, लेकिन बुकिंग उस समय एरर के कारण शुरू नहीं हो पाई। हालांकि इसके कुछ समय बाद ग्राहक फोन को बुक कर पा रहे थे। फिलहाल यदि आप jio.com पर जाएं तो आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा, क्योंकि फोन के लिए बुकिंग बंद कर दी गई हैं। साथ ही साईट पर लिखा है कि यूज़र्स को प्री-बुकिंग शुरू होने पर जानकारी दी जाएगी।

JioPhone की प्री-बुकिंग हुई बंद, जानें अपनी बुकिंग का स्टेटस!

यदि आप उन यूज़र्स में से हैं जो अपने लिए जियोफोन बुक कर चुके हैं, तो बता दें कि आप अपने इस फोन की बुकिंग का स्टेटस भी जान सकते हैं। इससे आपको अपनी बुकिंग की जानकारी मिल सकेगी।

कैसे जानें जियोफोन की बुकिंग का स्टेटस

कैसे जानें जियोफोन की बुकिंग का स्टेटस

jiophone की बुकिंग का स्टेटस जानने के लिए आपको अपने फोन से 18008908900 डायल करना होगा। इसके बाद आपको ओपन रजिस्टर किया हुआ मोबाइल नंबर अब अन्य डिटेल शेयर करनी होंगी। यह नंबर दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी को सपोर्ट करता है।

माय जियो ऐप में देखें स्टेटस

माय जियो ऐप में देखें स्टेटस

यदि आप जियो यूज़र्स हैं तो आप माय जियो ऐप में जाकर भी स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में मायजियो में जाना होगा और ऐप में मैनेज वाउचर सेक्शन में जाएं।

फिलहाल बंद है बुकिंग

फिलहाल बंद है बुकिंग

रिलायंस जियो ने अपने 4जी फीचर फोन की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी है। इसके लिए कंपनी ने jio.com पर जानकारी भी है। जियोफोन के बुकिंग जल्द ही शुरू होगी, हालांकि साईट पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मौजूद है।

500 रुपए में होगी बुकिंग

500 रुपए में होगी बुकिंग

जो भी कस्टमर जियो फोन को बुक कराना चाहते हैं, उन्हें बुकिंग के दौरान 500 रुपए जमा कराने होंगे। इसके बाद जब वो फोन लेंगे तब 1000 रुपए का भुगतान और करना है। हालांकि यह रुपए यूज़र को तीन साल बाद मिल जाएंगे, क्योंकि कंपनी के अनुसार जियोफोन एकदम फ्री है।

जियो की सेवा के लिए कराना होगा रिचार्ज

जियो की सेवा के लिए कराना होगा रिचार्ज

रिलायंस का Jiophone तो एक तरह से मुफ्त ही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यूज़र को इसके लिए रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा। यदि यूज़र को जियो की सेवाओं का लाभ जियोफोन में लेना है, तो इसके रिचार्ज कराना जरुरी है। जियो ने 153 रु का एक महीने का प्लान खास jio 4G VOLTE फीचर फोन यूज़र्स के लिए पेश किया है। इसके अलावा 24 रुपए और 54 रुपए के छोटे रिचार्ज भी मौजूद हैं, जो दो दिन और एक हफ्ते की वैलिडिटी के साथ आएंगे।

 

 

 
Best Mobiles in India

English summary
How to check status of jiophone pre-booking. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X