आपने बैंक अकाउंट से लिंक किया आधार, तो किसी को भी मिल सकती है यह जानकारी!
आधार को बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर से लिंक करने की खबरें तो आपने सुनी ही होंगी. इसी तरह की और भी कई ऐसी सेवाएं हैं जिनसे आपको सरकार ने अपने आधार को लिंक करने की बात कही है. अब UIDAI, जो आधिकारिक तौर पर आधार इशू करती है, ने एक नई सेवा पेश की है जिसकी मदद से लोग आधार नंबर की मदद से यह जान पाएंगे कि उनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं.

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपके आधार में रजिस्टर किए हुए मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसके बाद वेरिफिकेशन कर आप को जानकारी मिल सकती है. हालांकि एक और तरीका है जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि कौन आपके आधार से बैंक अकाउंट लिंक है या नहीं, लेकिन इसमें आपको कोई OTP नहीं मिलता है. साथ ही आपके रजिस्टर किए हुए मोबाइल नंबर कोई भी ऐसी जानकारी नहीं मिलती है.
इससे साफ़ पता चलता है कि यदि किसी अन्य को आपका आधार नंबर मालूम हो तो वह जान सकते हैं कि कौन सा बैंक अकाउंट आपके आधार से लिंक है, जो कि काफी हद तक असुरक्षित भी लगता है.
दिसंबर में UIDAI ने ट्वीट कर एक नंबर जारी किया था, जिसके चलते कोई भी व्यक्ति आधार नंबर की मदद से SMS के जरिए इस बात की जानकारी ले सकता है. चलिए जानते हैं कि यह कैसे हो सकता है.
Step : 1
यदि आप अपने बैंक अकाउंट और आधार के लिंक की जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको अपने फोन से *99*99*1# डायल करना होगा, इसके लिए आपको 50 पैसे का शुल्क लेगा.
step : 2
अब आपके फोन पर एक डायलाग बॉक्स आएगा, जिसमें आपको अपने आधार की 12 डिजिट वाले नंबर को एंटर करना होगा.
step : 3
जब आप अपने आधार नंबर को एंटर करेंगे, यह आपसे इस नंबर को कन्फर्म करने के लिए कहेगा. यदि नंबर सही है तो कन्फर्म करें वरना आप इसे चेंज भी कर सकते हैं.
Step : 4
यह करने के बाद अब आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपके द्वारा दिया गया आधार नंबर किस बैंक अकाउंट से लिंक है.


Click it and Unblock the Notifications







