Home
How to

इन आसान तरीकों के साथ चैक करें अपना प्रोविडेंट फंड का बैलेंस

नौकरी के बाद PF यानी प्रोविडेंट फंड काफी फायदेमंद होता है। प्रोविडेंट फंड के अंदर कर्मचारी की सैलरी से कुछ राशि को काटकर EPF अकाउंट में जमा की जाती है। बता दें, सरकारी सुविधाओं के डिजिटल होने के कारण PF बैलेंस की जमा और निकासी की जानकारी ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

इन आसान तरीकों के साथ चैक करें अपना प्रोविडेंट फंड का बैलेंस

प्रोविडेंट फंड में जमा की गई राशि जरुरत पड़ने पर काम आती है। हालांकि कई लोगों को अपना PF बैलेंस चेक करने का तरीका नहीं पता होता है। बता दें, इस परेशानी से निपटने के लिए हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप ऑनलाइन, एसएमएस और मिस्ड कॉल की मदद से अपने मोबइल पर PF बैलेंस चैक कर सकेंगे।

UAN से ऐसे करें ऑनलाइन चेक

सबसे पहले आपको अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट करना होगा, जिसके छह घंटे बाद अकाउंट में एक्सेस किया जा सकता है। इसके बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट पर जाकर मेंबर पासबुक पेज को खोलकर अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर, लॉग-इन करें, जिसके बाद आपका ईपीएफ अकाउंट खुल जाएगा। पासबुक देखने के लिए बायीं तरफ मेंबर आईडी पर क्लिक किया जा सकता है।

मैसेज में आपका पीएफ (PF) बैलेंस लिखा होगा। आप अपने हिसाब से भाषा को बदल सकते हैं। अगर आपको हिंदी भाषा में मैसेज चाहिए तो इसके लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर 7738299899 पर भेजे। बता दें, आपको अपनी भाषा के शुरुआत के तीन अक्षरों को लिखना है।

मिस्ड कॉल के जरिए

सबसे पहले अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट करें, जिसके छह घंटे बाद पीएफ बैलेंक चैक किया जा सकता है। ध्यान रहे कि आपका बैंक अकाउंट नंबर, आधार या फिर पैन कार्ड यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से लिंक होना चाहिए। अगर आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से इसमें से कुछ भी लिंक नहीं है तो अपने कंपनी में बात करें। दोनों स्टेप्स को करने के बाद अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से +911122901406 पर मिस्ड कॉल करें। मिस्ड कॉल देने के बाद आप एसएमएस के जरिए अपने पीएफ (PF) बैलेंस की जानकारी पा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The amount deposited in the provident fund comes in the form of a need. Although many people do not know the way to check their PF balance. Tell us, we will tell you some ways to deal with this problem, with the help of which you will be able to check PF balance on your mobiles with the help of online, SMS and missed calls.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X