Children's Day 2024 Wishes: WhatsApp पर बच्चों को भेजे बाल दिवस से जुड़े प्यारे स्टिकर्स और GIF
Children's Day 2024 Wishes: आज भारत में बाल दिवस मनाया जा रहा है। बाल दिवस (Children's Day) भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें बच्चों से बेहद लगाव था और लोग उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।
आज हम सब इस खास मौके का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में आप सब भी इस दिन पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहते होंगे, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कहां से और कैसे आप इस दिन पर अपने बच्चों, दोस्तों को बधाई दें सकते हैं। तो आइए जान लेते हैं कि आप कैसे बाल दिवस 2024 की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

कैसे भेजे बाल दिवस पर WhatsApp Stickers?
- सबसे पहले WhatsApp पर जाएं और जिस कॉन्टैक्ट को स्टिकर भेजना चाहते हैं, उसकी चैट ओपन करें।
- चैट को ओपन कर नीचे नजर आ रहे ईमोजी ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्टिकर्स बनाने के लिए चौथा आइकन सिलेक्ट करें और क्रिएट पर क्लिक करें।
- यहां आप क्रिएट स्टिकर पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको हाल ही की पिक्चर्स और गैलरी इमेजेस दिखाई देंगी।
- यहां पर आप अपनी पसंद की चिल्ड्रन्स डे से जुड़ी इमेज को चुन सकते हैं।
- इमेज सिलेक्ट करने के बाद आप उसमें स्टिकर्स, इमेजेस और टेक्स्ट भी डाल सकते हैं।
- इसके बाद आप उस स्टिकर को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
कैसे करें Children's Day WhatsApp GIFs का यूज?
- पहले अपना WhatsApp ओपन करें।
- अब उस कॉन्टैक्ट को ओपन करें, जिसे आप जीआईएफ भेजना चाहते हैं।
- इमोजी सेक्शन पर क्लिक करें और दूसरे नंबर पर नजर आ रहे GIF ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां 'Children's Day 2024' टाइप करें।
- यहां आपको कई सारे Children's Day के GIF नजर आएंगे। आप इनमें से किसी का भी चयन कर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
Children's Day WhatsApp Status कैसे करें डाउनलोड?
सबसे पहले सर्च इंजन पर जाकर एक ऐसी वेबसाइट ढूंढे, जो कि फ्री में आपको वीडियो डाउनलोड करने की इजाजत देती है। फिर यहां पर Children's Day से जुड़े डेडिकेटेड सेक्शन को सर्च करें। ये साइट्स अधिकतर अवसर के हिसाब से कंटेंट ऑर्गनाइज करती हैं।
यहां मौजूद ऑप्शन्स को देखें और जो फोटो एवं वीडियो आपको अच्छा लग रहा है, उसे सिलेक्ट करें। उस फाइल को सेव करने के लिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें। आपकी फाइल डाउनलोड हो जाएगी और आप उसे किसी के साथ भी शेयर कर सकेंगे। आपका यहां इस बात पर ध्यान देना है कि उसका फॉर्मेट व्हाट्सऐप के साथ अनुकूल होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








