Home
How to

कहीं कोई देख न लें इससे पहले डिलिट कर दें गूगल क्रोम सर्च हिस्‍ट्री

By Roith

दुनिया भर में सबसे ज्‍यादा यूज़ होने वाले गूगल क्रोम में ढेरों फीचर्स दिए गए है जो इसके एक्‍सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं, जैसे आप जो भी सर्च अपने क्रोम ब्राउज़र में करते हैं उसकी एक कॉपी ब्राउज़र के बैकइंड यानी पीछे सेव होती रहती है इसकी मदद से गूगल क्रोम में पेज फास्‍ट खुलते हैं साथ ही साइड में आने वाले ऐड भी कस्‍टमाइज़ हो जाते हैं। हालाकि हम में से कम ही लोग है जो गूगल के क्रोम में सर्च हिस्‍ट्री चेक करते हैं।

सर्च हिस्‍ट्री डिलीट करने के फायदे क्‍या है?

कहीं कोई देख न लें इससे पहले डिलिट कर दें गूगल क्रोम सर्च हिस्‍ट्री

1- सर्च हिस्‍ट्री डिलीट करने से आपकी प्राइवेसी प्रोटेक्‍ट रहती है, खासकर अगर आप किसी दूसरे के पीसी या फिर लैपटॉप में कुछ सर्च कर रहे है। बाद में वो व्‍यक्ति ये आसानी से चेक कर सकता है आपने उसके पीसी में क्‍या देखा-पढ़ा।

2- अगर लंबे समय तक क्रोम की सर्च हिस्‍ट्री डिलीट नहीं करते हैं तो पीसी का काफी स्‍पेस ले लेता है।

3- सर्च हिस्‍ट्री डिलीट करने से क्रोम की परफार्मेंस थोड़ी बेहतर हो जाती है यानी उसकी स्‍पीड फास्‍ट हो जाती है।

4- कभी-कभी सर्च हिस्‍ट्री में कुछ संवेदनशील जानकारी भी सेव हो जाती है जैसे क्रेडिट कार्ड नंबर या फिर पासवर्ड जिसे हैंकर आसानी से एक्‍सेस कर सकते हैं इसलिए सर्च हिस्‍ट्री डिलीट करना बेहतर रहता है।

क्रोम में सर्च हिस्‍ट्री कैसे करें डिलीट ?

1- सबसे पहले पीसी या फिर लैपटॉप में क्रोम ब्राउज़र को ओपेन करें और ऊपर से राइट में दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें।

2-इसके बाद 'हिस्ट्री' ऑप्‍शन पर क्लिक करें।

3- यहां पर 'ब्राउज़िंग डेटा डिलीट' करने का ऑप्‍शन मिलेगा जिसे क्लिक करें।

4- अब एक विंडो खुलेगी, जिसमें 'टाइम रेंज' सलेक्‍ट करना होगा या फिर आप पूरी हिस्‍ट्री डिलीट करना चाहते है तो 'ऑल टाइम' सेलेक्ट कर सकते हैं।

5- अब नीचे 'ब्राउज़िंग हिस्ट्री' बॉक्स पर टिक लगा कर 'डेटा डिलीट करो' पर क्‍लिक कर दें।

गूगल अकाउंट से सर्च हिस्ट्री कैसे डिलीट करें ?

1- सबसे पहले अपने गूगल अकाउंट में लॉग इन करें इसके बाद my.google.com पर जाएं।

2- इसके बाद जब पेज ओपेन हो जाए तो लेफ्ट साइड मेन्यू से 'डेटा एंड प्राइवेसी' पर क्लिक करें

3- अब 'माय एक्टिविटी' सेक्शन में 'वेब एंड ऐप एक्टिविटी' पर जांए।

4- यहां पर टॉप राइट साइड में तीन डॉट्स पर क्लिक करके 'एक्टिविटी डिलीट करो' सेलेक्ट ऑप्‍शन सलेक्‍ट करें

अब आप पूरी एक्टिविटी एक साथ डिलीट कर सकते हैं या कोई भी टाइम रेंज सेलेक्ट करके हिस्‍ट्री डिलीट कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Easily erase your Google Search activity history from Chrome browser & Google Account. Step by step guide to permanently delete or selectively remove browsing data.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X