कमाल की ट्रिक: बिना नंबर डालें सीधे WhatsApp चैट से जोड़े Instagram Story
अगर आप Instagram पर किसी प्रोडक्ट का प्रचार कर रहे हैं या उसे खरीदने के लिए लिंक शेयर करना चाहते हैं, तो इसके लिए कस्टमर्स के साथ बात करने की जरूरत होती है। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसी लिंक बताने जा रहे हैं, जिस पर क्लिक मात्र से ही आपका काम आसान हो जाएगा।
इस लिंक का इस्तेमाल करके यूजर को आपका नंबर ढूंढने की भी आवश्यकता नहीं होगी। जैसे ही यूजर इस लिंक पर क्लिक करेगा, वह सीधे WhatsApp चैट पर आजाएगा। चैट सेक्शन में आने के बाद आप आराम से सामने वाले के साथ सभी जानकारी शेयर कर सकते हैं।

ये ट्रिक बनाएगी आपका काम आसान
आजकल हर कोई सोशल मीडिया से पैसा कमाना चाहता है और वर्तमान में इसका ट्रेंड भी बढ़ चुका है। Instagram पर ज्यादातर लोग कंटेंट क्रिएट कर कमाई करना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई छोटा सा बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इस ट्रिक के बारे में पता होना बेहद ही जरूरी है। आपको पता होना चाहिए कि आप Instagram फॉलोवर्स को अपने WhatsApp से कैसे और किस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम स्टोरी से सीधे WhatsApp चैट में अपने फॉलोवर्स को लाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है। आपको बस इस आसान सी ट्रिक पर ध्यान देना हैं, क्योंकि आप जितना स्मार्ट वर्क करेंगे, उतना आपका काम आसान होगा।
- सबसे पहले अपने Instagram को ओपन करें।
- अब आप जो भी स्टोरी लगाना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें।
- स्टोरी पोस्ट करने से पहले आप मेन्यू सेक्शन में इमोजी आइकन पर टैप करें।
- इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे, जिसमें से आपको लिंक का ऑप्शन भी मिलेगा।
- लिंक ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको सबसे ऊपर URL पेस्ट करने के लिए कहा जाएगा, तो इसमें आप URL डालें।
- इस सेक्शन में आपको wa.me/91 लिखकर अपना मोबाइल नंबर डालें और बाद में कस्टमाइज स्टीकर पर क्लिक करें।
- आप यहां जो टाइटल देना चाहते हैं, उसे लिखें और डन कर दें।
- डन करने के बाद अपनी स्टोरी पोस्ट करें।
स्टोरी पोस्ट होने के बाद जैसे ही कोई आपकी स्टोरी देखेगा और लिंक पर क्लिक करेगा, तो वो डायरेक्ट आपके WhatsApp चैट से कनेक्ट हो जाएगा। यहां से आप उस व्यक्ति से आसानी से चैट करने के साथ अपने छोटे से बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








