सिर्फ 5 मिनट में बढ़ाएं खटारा कूलर की कूलिंग, गर्मियों में मिलेगा AC जैसा मजा!
गर्मियों का मौसम आते ही कूलर की याद आ जाती है। लेकिन कई लोगों का पुराना कूलर कुछ साल बाद ठीक से ठंडी हवा नहीं देता। ऐसे में लोग सोचते हैं कि अब नया कूलर खरीदना पड़ेगा।
हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आप कुछ आसान टिप्स अपनाते हैं तो आपका पुराना और खटारा कूलर भी AC जैसी ठंडी हवा दे सकता है।

1. कूलर की घास बदलें
कूलर की ठंडी हवा काफी हद तक उसकी घास या कूलिंग पैड पर निर्भर करती है। अगर घास पुरानी हो गई है या उसमें धूल जम गई है तो कूलिंग कम हो जाती है। ऐसे में नई कूलिंग पैड लगवाने से कूलर की ठंडक काफी बढ़ जाती है और हवा पहले से ज्यादा ठंडी महसूस होती है।
2. पानी की मोटर और पाइप चेक करें
कई बार कूलर की मोटर सही से पानी ऊपर तक नहीं पहुंचा पाती। इससे कूलिंग पैड सूखे रहते हैं और हवा ठंडी नहीं होती। इसलिए कूलर चालू करने से पहले मोटर और पाइप की सफाई जरूर करें।
3. कूलर को सही जगह रखें
अगर कूलर को बंद कमरे में रख दिया जाए तो उसकी कूलिंग कम हो जाती है। बेहतर होगा कि कूलर को खिड़की या दरवाजे के पास रखें, ताकि बाहर की ताजी हवा अंदर आए और कूलिंग बेहतर हो।
4. कूलर की नियमित सफाई करें
धूल और गंदगी जमा होने से कूलर की हवा कमजोर हो जाती है। इसलिए गर्मियों की शुरुआत में कूलर को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। फैन, टैंक और जाली की सफाई करने से कूलर की हवा तेज और ठंडी हो जाती है।
5. ठंडे पानी या बर्फ का इस्तेमाल करें
अगर बहुत ज्यादा गर्मी है तो कूलर के पानी में बर्फ डालने से भी हवा काफी ठंडी हो सकती है। हालांकि यह तरीका लंबे समय के लिए नहीं, लेकिन तुरंत ठंडक पाने के लिए काफी असरदार माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








