Home
How to

COVID-19 वैक्सीन की दूसरी डोज का स्लॉट ऑनलाइन बुक कैसे करें

कोरोनावायरस अभी गया नहीं है और देश में अभी भी कई हजारों में केस सामने आ रहे है। इसलिए जितनी हो सके उतनी सावधानी बरतनी है और COVID-19 वैक्सीन को लगवाना है। क्योंकि अब वैक्सीन ही इस बीमारी से बचाव का एकमात्र तरीका है। वर्तमान में, हम में से अधिकांश लोगों को अपना पहला जैब मिल गया है और वे अपने कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज़ की तलाश कर रहे हैं।

COVID-19 वैक्सीन की दूसरी डोज का स्लॉट ऑनलाइन बुक कैसे करें

यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं तो इसमें हमने यही बताया है कि कैसे अपनी दूसरी डोज़ के स्लॉट को बुक कर सकते है और कई अन्य सवालों के जवाब भी दिये है।

COVID-19 वैक्सीन की दूसरी डोज का स्लॉट ऑनलाइन बुक कैसे करें

यदि अभी तक आपने दूसरी डोज नहीं ली है और तारीख आ चुकी है, तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी दूसरी डोज के लिए स्लॉट बुक कर सकते है। इसके लिए आप कोई भी COWIN पोर्टल, आरोग्य सेतु ऐप और उमंग ऐप जैसे प्लेटफार्मों का उपयोग करके अपने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज को ऑनलाइन बुक कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो करें।

STEP 1: इसके लिए सबसे पहले तो आपको ऊपर बताए गए किसी भी एक प्लेटफॉर्म पर जाना होगा, और आपको उसी मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना है जिसका आपने अपनी पहली डोज़ के लिए किया था।

STEP 2: अब जब आपको अपना मोबाइल नंबर डालेंगे, तो आपको एक ओटीपी प्राप्त और OTP को एंटर कर दें।

STEP 3: फिर किसी भी नजदीकी सेंटर का पिन कोड एंटर करें जहां वैक्सीनेशन उपलब्ध है और अपने अनुसार सही समय को सेलेक्ट कर दें।

STEP 4: अंत में, Schedule Appointment के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

बस आपकी दूसरी डोज़ भी ऑनलाइन बुक हो जाएगी। जब आपका समय आता है, तो आपको इसके लिए वैक्सीन सेंटर पर जाना होगा।

COVID-19 वैक्सीन के बारे में कुछ सवाल जो हर व्यक्ति के मन में होते है

यदि आपने कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ भी नहीं ली है, तो आपको पहले फर्स्ट डोज़ लेनी होगी और उसके बाद दूसरी खुराक ले सकते। साथ ही वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं कि वैक्सीन लेने के बाद क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए।

1. दूसरी डोज़ की वैक्सीन लेने का सही समय क्या है?

तीनों वैक्सीन - कोवैक्सिन, कोविशील्ड और स्पुतनिक के लिए दूसरी डोज़ के लिए एक विशिष्ट टाइमलाइन है। लेटेस्ट सरकारी पैनल के अनुसार, पहली डोज़ की तारीख से चार सप्ताह के बाद कोवैक्सिन की दूसरी डोज़ ले सकते हैं, जबकि कोविशील्ड की पहली डोज़ की तारीख से 84 दिनों के बाद लिया जा सकता है। और स्पुतनिक की पहली डोज़ के 21 दिनों के अंतराल के बाद ली जा सकती है।

2. क्या हम वैक्सीन की अलग-अलग डोज़ ले सकते हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार, वैक्सीन की डोज़ को मिक्स नहीं करना चाहिए क्योंकि प्रत्येक टीके की अलग-अलग प्रभावकारिता होती है।

3. क्या हम वैक्सीनेशन के बाद शराब पी सकते हैं?

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले कहा था कि विशेषज्ञों का दावा है कि "टीके की प्रभावशीलता को कम करने वाली शराब का कोई सबूत नहीं है"।

4. क्या COVID-19 वैक्सीन फ्री है?

अगर आप किसी सरकारी हॉस्पिटल में जाकर वैक्सीन लगवा रहे हैं तो यह बिलकुल फ्री में मिलेगी। लेकिन यदि आप किसी प्राइवेट सेंटर से टीका लगवाते हैं, तो आपको भुगतान करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Currently, most of us have got the first jab of COVID-19 and are looking for the second dose of their COVID vaccine.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X