Home
How to

Crazy iPhone Feature: iPhone में आवाज हो गई है धीमी? तो ये है बूस्ट करने की 'निन्जा टेक्निक'

Crazy iPhone Feature: क्या आपके iPhone की भी आवाज स्लो हो गई है? वीडियो देखना हो, गाने सुनने हों या कॉल पर बात करनी हो- हर बार धीमी वॉयस आती है। अगर हां... तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

क्योंकि, मेरे साथ भी ऐसा हुआ था, लेकिन मैंने तो एक 'निन्जा टेक्निक' की मदद से iPhone की आवाज को पहले से काफी हद तक बूस्ट कर लिया। अब बारी आपको बताने की है। जानना चाहते हैं तो पूरा आर्टिकल पढ़ लीजिये। सॉल्यूशन मिल जाएगा। आइए जानते हैं ये कमाल की ट्रिक।

iPhone में आवाज हो गई है धीमी? बूस्ट करने की ट्रिक

कैसे बढ़ाएं iPhone की आवाज

iPhone की स्लो आवाज को लाउड एंड क्लियर बनाने के लिए आपको कुछ छोटे-छोटे स्टेप फॉलो करने होंगे।

स्टेप 1- सेटिंग ऐप में चले जाएं।

स्टेप 2- Headphone Accommodations सर्च करें और ऑन कर दें।

स्टेप 3- वोकल रेंज सेलेक्ट करें और स्ट्रॉन्ग पर सेट कर दें।

स्टेप 4- फिर से सेटिंग में आ जाएं और सर्च करें EQ

स्टेप 5- यहां बहुत से ऑप्शन होंगे, लेकिन आपको सेलेक्ट करना है 'लेट नाइट'

अगर आप इन स्टेप्स को फॉलो करते हैं तो आपके आईफोन की आवाज से पहले क्लियर और लाउड हो जाएगी।

Headphone Accommodations क्या है?

iPhone की सेटिंग में यह फीचर उन यूजर्स के लिए होता है जिन्हें सुनने में थोड़ी कठिनाई होती है। यह फीचर iPhone की ऑडियो को कस्टमाइज करके आवाज को तेज, साफ और ज्यादा स्पष्ट बना देता है। खास बात ये है कि यह AirPods, Beats या Apple EarPods के साथ बखूबी काम करता है। यह फीचर पुराने iPhone मॉडल्स के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, जहां वक्त के साथ स्पीकर की आउटपुट क्वालिटी घट जाती है।

साथ ही यह उन लोगों के लिए भी वरदान है जो ज्यादा बेस या वोकल क्लैरिटी चाहते हैं। यह उस स्थिति में काम आता है जब आईफोन पुराना हो जाता है और वॉयस कम हो जाती है। अगर आपका आईफोन नया है तो ये सब करने की आपको कोई जरूरत नहीं है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X