Home
How to

अब चुटकियों में बनाइए खुद का प्रोफेशनल मोबाइल ऐप

इन वेबसाइट के जरिए यूजर्स अपनी दुकान या बिजनेस से जुड़ा मोबाइल ऐप क्रिएट कर सकते हैं। इन वेबसाइट पर यूजर्स बिना प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के भी ऐप डेवलप कर सकते हैं।

By Neha

अब सभी मोबाइल यूजर्स अपने पास स्मार्टफोन रखते हैं। स्मार्टफोन में कई सारे ऐप्स होते हैं, जो हमें कई सारे सर्विस और फीचर्स देते हैं। अगर आप भी अपना खुद का मोबाइल ऐप बनाना चाहते हैं, लेकिन आपको लगता है कि इसके लिए आपको कोडिंग आनी चाहिए, तो अब इस परेशानी को भूल जाइए।

अब चुटकियों में बनाइए खुद का प्रोफेशनल मोबाइल ऐप

इस समय कई सारी वेबसाइट मौजूद हैं, जो आपको बिना कोडिंग जैसी झंझट के आसानी से ऐप बनाने में मदद करती हैं। आप अपने शॉप या बिजनेस से जुड़ा कोई भी ऐप डेवलप कर सकते हैं वो भी बिल्कुल आसानी से। आइए आपको बताते हैं मोबाइल ऐप डेवलप करने वाली इन वेबसाइट के बारे में।

Instappy.com-

Instappy.com-

Instappy.com वेबसाइट क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स आसानी से प्रोफेशनल मोबाइल एप्लिकेशन बना सकते हैं। इस वेबसाइट की खासियत ये है कि इसमें आप बिना कोडिंग के भी ऐप डेवलप कर सकते हैं। ऐप को बनाने के लिए यूजर को करीब 5,000 रुपए खर्च करने होंगे। Instappy के साथ, कोई ऐप स्टोर / प्ले स्टोर पर केवल एक दिन के समय में ऐप्लिकेशन का डेवलप कर, लॉन्च और पब्लिश किया जा सकता है।

ShoutEm-

ShoutEm-

ShoutEm संपूर्ण सामग्री प्रबंधन, पावरफुल यूजर एंगेजमेंट ऐप बनाने में मदद करता है। इसके जरिए आप प्रोफेशनल ऐप बनाकर पैसे कमा सकते हैं। shoutem.com पर जाकर यूजर ऐप क्रिएट कर सकता है और ये इंटरफेस बिल्डर ऑप्शन भी देता है। इसमें डेवलप किए ऐप को स्रोत जैसे वर्डप्रेस, फोरस्क्वेयर, फेसबुक, ट्विटर, साउंडक्लाउड और अधिक के साथ इंटिग्रेट किया जा सकता है। वहीं, एप्स को डेवलर्स अकाउंट के अंदर (आईट्यून्स और गूगल प्ले) पर पब्लिश किया जा सकता है। ShoutEm नियमित ऑटो-अपडेट भी उपलब्ध कराता है। इसकी मदद से आपका ऐप हमेशा नए आईओएस और एंड्राइड अपडेट पर मौजूद रहेगा।

AppMakr-

AppMakr-

एप्पमेकर एक एप निर्माण प्लेटफॉर्म है जो हर किसी को आपकी अपनी आईफोन एए और एंड्राइड एप पर मोबाइल फॉरमेट वेबसाइट बनाने की सुविधा देता है। हम हर किसी के लिए एप की कल्पना करते हैं और हम इसे पूरा करना चाहते हैं। कोई भी अपनी सामग्री को शेयर करना चाहे तो आसान और प्रभावशाली तरीके से अपने दर्शकों तक पहुंचने के लिए एप बना सकता है। चाहे वे ब्लॉगर, म्यूजिशियन, छोटे बिजनेस, पब्लिशर्स, गैर-लाभकारी, या कोई भी दूसरा हो।

AppMachine-

AppMachine-

AppMachine वेबसाइट प्रोफेशनल ऐप डेवलप करने वाला एक आसान प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से एक प्रोफेशनल नेटिव एप को आईओएस और एंड्राइड के लिए बनाया जा सकता है। इस वेबसाइट पर यूजर्स यूनिक स्टाइल का ऐप बना सकते हैं। साथ ही ऐप में यूनिक स्टाइल, नेविगेशन, कलर, फोंट, और आइकॉन को सेट किया जा सकता है। क्रिएट होने के बाद वह ऐप मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर पर भी नजर आएगा।

Mobile Roadie-

Mobile Roadie-

Mobile Roadie वेबसाइट यूजर को आईओएस और एंड्राइड दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए एक एप बनाने की अनुमति देती है। यूजर क्लाउड प्लेटफॉर्म पर आसानी से आईओएस और एंड्राइड ऐप्स लॉन्च कर सकते हैं। ये वेबसाइट यूजर को किस तरह का ऐप डिजाइन करन है, इसके ऑप्शन देती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Here are the top five platforms that help you build mobile apps with no technology skills.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X