हमेशा के लिए ऐसे करें व्हाट्सऐप का काम तमाम
व्हाट्सऐप एक बेहद ही पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। इस ऐप का इस्तेमाल बिलियन यूज़र्स करते हैं। व्हाट्सऐप के नए और यूज़फुल फीचर्स इस ऐप को और भी अधिक पसंदीदा बनाते हैं। इस ऐप को इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है।

कई बार यही आसानी और पॉपुलैरिटी परेशान भी करने लगती है। लोग व्हाट्सऐप पर ढ़ेरों ग्रुप बनाने लगते हैं और इन ग्रुप्स में दिन भर मैसेज की लाइन लगी रहती है। यदि यह सब ज्यादा हो जाए तो काफी डिस्टर्बिंग भी हो सकता है।
हालांकि व्हाट्सऐप सबसे कनेक्ट रहने का एक बेहद शानदार जरिया है। लेकिन यदि किसी कारण से आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं तो फॉलो करें ये स्टेप्स।
व्हाट्सऐप को ओपन करें
व्हाट्सऐप अकाउंट से यदि आप दूर जाना चाहते हैं और अपने अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट कर देना चाहते हैं तो लीजिए आपको आपके लिए एक आसान तरीका भी मौजूद है। इसके लिए सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप को ओपन करें।
सेटिंग्स में जाएं
यहां आपको साइड में तीन डॉट मिलेंगे, इसमें टैप करें और सेटिंग्स के ऑप्शन में जाएं। इसके बाद आपको account का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
डिलीट माय अकाउंट
अब यहां आपको जो ऑप्शन दिए गए हैं उनमें एक डिलीट माय अकाउंट का ऑप्शन भी दिखाई देगा। यदि आप वाकई अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं तो इस पर टैप कर दें।
फोन नंबर एंटर करें
अब आपसे आपका फोन नंबर एंटर करने के लिए पूछा जाएगा, जिस पर व्हाट्सऐप अकाउंट रजिस्टर है। नंबर एंटर करें और फिर delete my account पर टैप करें।
अकाउंट डिलीट
अब आपसे व्हाट्सऐप डिलीट करने का कारण पूछा जाएगा, साथ आपका रीजन भी पूछा जाएगा। आप चाहें तो यह जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद फिर से delete my account पर टैप करें। आपका अकाउंट डिलीट हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








