दिल्ली में अब नहीं मिलेगी 'फ्री बिजली' WhatsApp के जरिये करें सब्सिडी के लिए अप्लाई
Voluntary Subsidy Scheme: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि दिल्ली में बिजली बिलों पर सब्सिडी ऑप्शनल होने वाला है, यानि इसका सीधा सा मतलब है कि दिल्ली के सभी निवासियों को मुफ्त सब्सिडी नहीं मिलेगी।

अब दिल्ली वालों को यह तय करना होगा कि क्या वे 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और हर महीने 400 यूनिट तक 50% की छूट प्राप्त करने के लिए सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते है। इसके लिए दिल्ली वालों को सब्सिडी के लिए आवेदन करना होगा। साथ ही आपको बता दें वैकल्पिक सब्सिडी आवेदन ( Optional Subsidy Application ) की अवधि 30 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी।
हर घर 24 घंटे बिजली
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, दिल्ली में पहले बिजली थी ही नहीं जितनी थी वो भी कई इलाकों तक ही सीमित थी, हमने इस समस्या को ठीक किया। अब हर घर 24 घंटे बिजली है। साथ ही दिल्ली में बिजली फ्री भी मिल रही है, भ्रष्टाचार रोककर जो पैसा हमने बचाया, उससे लोगों को सुविधा दी जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बिजली के 58 लाख उपभोक्ता है, इनमें से 30 लाख के बिजली बिल जीरो आते है. 17 लाख उपभोक्ता के आधे बिल आते है। अब हम उन्ही को सब्सिडी देंगे जो सब्सिडी मांगेगा।

फोन नंबर को करें BSES वेबसाइट से लिंक
अगर आपका बिजली का सब्सक्रिप्शन BSES के पास है तो आप WhatsApp के जरिए आसानी से बिजली के लिए सब्सिडी का आवेदन कर सकते हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यदि आप किराए के घर में रह रहे है तो आपको मकान मालिक को सब्सिडी के लिए सूचित करना होगा। साथ ही आपका फ़ोन नंबर BSES वेबसाइट से लिंक होना जरुरी है।
घर बैठे करें आवेदन
जैसे की हम सभी को पता है आज के समय में कई ऐसे काम है जो घर बैठे आसानी से हो जाते है बिना किसी ऑफिस जाएं ठीक वैसे ही आप अब बिजली कार्यालय जाए बिना सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते है उसके लिए आपको सरकार द्वारा दिए गए नंबर (7011311111) पर एक मिस्ड कॉल दें या WhatsApp पर एक मैसेज भेजना होगा।

कैसे करें WhatsApp से आवेदन
स्टेप 1- 7011311111 फ़ोन नंबर को अपने WhatsApp पर ऐड करे।
स्टेप 2- WhatsApp से इस नंबर पर का मैसेज करें।
स्टेप 3- या 7011311111 पर मिस्ड कॉल दें।
स्टेप 4- BSES के सब्सिडी फॉर्म पर QR code को स्कैन करें।
स्टेप 5- आपके BSES Registered Number पर भेजे गए SMS लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 6- Verify करने के बाद आपके बिजली बिल पर सब्सिडी इनेबल है, आपको एक सूचना प्राप्त होगी।


Click it and Unblock the Notifications







