Home
How to

Delhi Free Electricity Subsidy: घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई, बढ़ाई गई है सब्सिडी आवेदन की तारीख

Delhi Free Electricity Subsidy: घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

Delhi Free Electricity Subsidy: दिल्ली सरकार ने मुफ्त बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 57 लाख उपभोक्ताओं में से 34 लाख से अधिक ने सब्सिडी के लिए आवेदन किया था। दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि सब्सिडी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को प्रदान की जाएगी जो रियायत के लिए आवेदन करेंगे। इस योजना के अनुसार, उपभोक्ताओं को प्रति माह 200 यूनिट तक बिजली की खपत पर पूर्ण बिजली सब्सिडी मिलेगी, 400 यूनिट तक की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी प्राप्त होगी।

How to Apply Offline ( ऑफलाइन आवेदन कैसे करें )

उपभोक्ता अपने बिजली बिल से जुड़ा फॉर्म भर सकते है और मुफ्त सब्सिडी के लिए आवेदन करने के लिए इसे पास के बिलिंग केंद्र या बिजली बोर्ड के ग्राहक सेवा केंद्र में जमा कर सकते हैं।

How to apply by scanning the QR code provided on the electricity bill ( बिजली बिल पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन कैसे करें )

स्टेप 1- दिल्ली के निवासी पिछले महीने के बिजली बिल के साथ पहले से भरे हुए सब्सिडी आवेदन के साथ दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
स्टेप 2- कोड को स्कैन करें, और आप उनके व्हाट्सएप पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
स्टेप 3- पहले से भरा हुआ सब्सिडी आवेदन पत्र भेजा जाएगा।
स्टेप 4- बिजली सब्सिडी का विकल्प चुनने के लिए 'हाँ' का चयन करके डिटेल्स की पुष्टि करें और आपका आवेदन जमा हो जाएगा।

How to apply via WhatsApp ( कैसे करें WhatsApp से आवेदन )

स्टेप 1- 7011311111 फ़ोन नंबर को अपने WhatsApp पर ऐड करे।
स्टेप 2- WhatsApp से इस नंबर पर का मैसेज करें।
स्टेप 3- या 7011311111 पर मिस्ड कॉल दें।
स्टेप 4- BSES के सब्सिडी फॉर्म पर QR code को स्कैन करें।
स्टेप 5- आपके BSES Registered Number पर भेजे गए SMS लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 6- Verify करने के बाद आपके बिजली बिल पर सब्सिडी इनेबल है, आपको एक सूचना प्राप्त होगी।
How to Register via Missed Call ( मिस्ड कॉल के माध्यम से कैसे करें अप्लाई )
दिल्ली के उपभोक्ता 7011311111 पर मिस्ड कॉल देकर SMS के जरिए सब्सिडी का विकल्प चुनने का लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Delhi Free Electricity Subsidy: The Delhi government has extended the last date to apply for free electricity subsidy till November 15. Earlier, the last date for submission of applications was fixed as October 31. As per reports, out of about 57 lakh consumers, more than 34 lakh had applied for the subsidy.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X