Home
How to

अपने फोन की रोजमर्रा बजट का हिसाब रखने के लिए इस्तेमाल करें My Jio App

रिलायंस जियो कंपनी अकसर अपने यूजर्स के लिए बेहतर सर्विस पेश करती रहती है। बता दें, इस बार भी कंपनी अपने Jio Sim यूज़र्स के लिए एक खास सर्विस लेकर आई है। जिसकी मदद से पता लगाया जा सकता है कि आपने दिनभर में किसको SMS भेजा या फिर कितना डेटा खर्च किया।

अपने फोन की रोजमर्रा बजट का हिसाब रखने के लिए इस्तेमाल करें My Jio App

My Jio App में एक ऐसा सेक्शन है, जहां से यूज़र्स एक साथ उन सारे नंबर को देख सकते हैं जिसपर कॉल किया गया है। यहां सिर्फ दिनभर की कॉल डीटेल नहीं बल्कि एक दिन पहले की गई या उससे पहले की गई सभी जानकारी मिल जाएगी। अगर आप जियो सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो जाहिर है कि आपके पास My Jio App ज़रूर होगा। यह ऐप आपके लिए काफी लाभकारी है।

ऐसे करेगा ऐप काम

किए गए कॉल और मैसेज के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में My Jio App ओपन करें। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि आपका My Jio App अपने जियो मोबाइल डेटा से ही चल रहा हों। वहीं ऐप आपके फोन नंबर से Login होना चाहिए। अगर आप लॉग इन नहीं करते हैं तो आपको कॉल लॉग, SMS, डेटा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलेगी। My Jio App ओपन करने के बाद आपको इसमें कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। वहीं आपको आपके प्लान की जानकारी भी मिलती है।

वहीं, यूजर्स जान सकेंगे की आपने अभी तक कितना डाटा इस्तेमाल कर लिया है। उसी की दूसरी तरफ 'Check Usage' का ऑप्शन दिया गया है। जिसपर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट आ जाएगी। जो आपको बताएगी कि आपने कल या उससे पहले कितना डाटा इस्तेमाल किया है। उसी की दूसरी तरफ कॉल और एसएमएस का ऑपशन भी दिया गया है। यहां आपको सारी जानकारी मिल जाएगी कि आपने किस कॉन्टेक्ट से कितनी देर बात की है या किसे क्या मेसेज भेजा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
There is a section in My Jio App, from which users can see all those numbers which are called together. Here all the information that was done or not before the day's call will be available only, but one day earlier or earlier. If you are using Geo SIM, then obviously you will have a My Jio App. Let's know the way.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X