Diwali Stickers: WhatsApp पर खुद स्टीकर्स बनाएं और दूसरों को दें दिवाली की शुभकामनाएं
दिवाली दीपों का त्योहार है और भारत में इसे त्योहार को सबसे ज़्यादा उत्साह से मनाया जाता है। साल 2020 में दिवाली 14 नवंबर को मनाई जा रही है। हालांकि इस बार महामारी के दौर में दिवाली भी थोड़ी सावधानी से मनाई जाएगी। लेकिन व्हाट्सऐप ने आपकी दिवाली को यादगार बनाने के लिए एक अपडेट जारी किया है।

इससे एक खास तरीके से आप अपने से दूर अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को शुभकामनाएं दे सकें। जी हां, फेसबुक के स्वामित्व वाली ऐप व्हाट्सऐप ने कुछ एनिमेटिड स्टीकर पैक्स को जारी किया है। जिन्हें आपको डाउनलोड करना है और अपने प्रियजनों को दिवाली की शुभकामनाएं भेजनी है। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे खुद के बनाएं हुए आकर्षित स्टिकर्स के जरिए दिवाली की शुभकामनाएं भेज सकतें हैं
दिवाली स्टीकर्स को कैसे भेजे
1) सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सऐप ओपन करना है।
2) अब आपको उस व्यक्ति की चैट पर क्लिक करना है जिसे आप दिवाली स्टीकर्स भेजना चाहते हैं।
3) अब चैट बार में इमोजी आइकॉन पर क्लिक करें।
4) स्टीकर्स आइकॉन को सिलेक्ट करना है और फिर आपको दाईं ओर दिए गए '+' सिंबल पर क्लिक करना है।
5) यहां आपको कई सारे स्टीकर पैक दिखाई देंगे। आप इनमें से अपने मुताबिक उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
6) डाउनलोड होने के बाद आप इन्हें अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।
खुद के स्टीकर्स क्रिएट करें
अगर आप चाहें तो व्हाट्सऐप के जरिए आपको खुद के स्टीकर्स क्रिएट करने की भी सुविधा मिलती है। इसके लिए भी हम आपको एक प्रोसेस बताते हैं। अगर आप खुद के स्टीकर्स बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
1) आपको गूगल प्ले स्टोर पर 'Sticker Maker' को डाउनलोड करना है।
2) Happy Diwali images को ढूढें और डाउनलोड करें।
3) स्टीकर मेकर ऐप को ओपन करें और उसके बाद "Create a new sticker pack" पर क्लिक करें।
4) अपने कस्टम स्टीकर पैक पर अपना नाम लिखे और उसके बाद 'add sticker' बटन पर क्लिक करें।
5) अपनी गैलरी से पिक्चर्स सिलेक्ट करें और अपने हिसाब से कस्टमाइज़ करें।
6) इसके बाद 'Publish Sticker Pack' बटन पर क्लिक करें। अब आपके द्वारा कस्टमाइज़ किए गए स्टीकर्स आपको व्हाट्सऐप स्टीकर लाइब्रेरी में दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications








