Home
How to

खतरे की घंटी! फोन पर देखते हैं ऐसा-वैसा कंटेंट, तो पुलिस की रडार पर आ सकते हैं आप

Internet safety: गूगल जानकारी खोजने का सबसे पॉपुलर जरिया है। चाहे आपकी जिज्ञासा हो या फिर बात रिसर्च की हो। गूगल हर सवाल का जवाब देता है, लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिन्हें गूगल पर सर्च करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। इन्हें सर्च करने से कानूनी परेशानी हो सकती है।

दुनियाभर की सरकारें और एजेंसियां इस तरह की ऑनलाइन एक्टिविटीज पर नजर रखती हैं। हम यहां चार ऐसे कीवर्ड बताने वाले हैं, जिन्हें भूलकर भी गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए।

कुछ भी करना लेकिन, गूगल पर ये 4 चीजें सर्च मत करना

बम बनाने की जानकारी खोजना

अगर आप गूगल पर 'बम कैसे बनाएं' जैसा कुछ टाइप करते हैं, तो ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। कई देशों में इसे कानूनी जुर्म माना जाता है। सरकारें इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानती हैं। अगर संदेह हो तो
आपको जांच के दायरे में भी लाया जा सकता है।

चाइल्ड पोर्नोग्राफी

गूगल पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी सर्च करना दुनियाभर में इलिगल है। ऐसा करने पर जेल की सजा और भारी जुर्माना तक लग सकता है। सरकारी एजेंसियां इसे रोकने और ट्रैक करने के लिए दिन-रात काम करती हैं। अगर आप गलती से भी ऐसे कंटेंट तक पहुंच जाते हैं, तो जांच शुरू हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

हैकिंग ट्यूटोरियल या टूल्स की तलाश

गैरकानूनी तरीकों से हैकिंग से जुड़े ट्यूटोरियल या टूल्स के बारे में सर्च करना आपको कानूनी पचड़े में फंसा सकता है। ऐसी-वैसी एक्टिविटी अगर सर्च हिस्ट्री पाई जाती है, मुसीबत खड़ी हो सकती है। यहां तक जुर्माना या जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है।

पायरेटेड फिल्में

पायरेटेड फिल्में देखना या डाउनलोड करना भले ही फ्री एंटरटेनमेंट का आसान तरीका लगे, लेकिन यह गैरकानूनी है। कई देशों में इसे रोकने के लिए वकायदा कानून बनाए गए हैं।

कुछ भी करना लेकिन, गूगल पर ये 4 चीजें सर्च मत करना

सरकारें ऑनलाइन एक्टिविटी पर कैसे नजर रखती हैं?

गैरकानूनी ऑनलाइन एक्टिविटीज से निपटने के लिए सरकारें मॉडर्न टूल्स, AI और खास एल्गोरिदम का इस्तेमाल करती हैं। ये सिस्टम संभावित खतरों को जल्दी पहचानने के लिए बनाए गए हैं।

यहां बताई गई इन चार चीजों को सर्च करने से हर इंटरनेट यूजर को बचना चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Do not search these four queries on Google
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X