क्या सच में ब्लैक पैनल वाले स्मार्टफोन होते हैं ज्यादा गर्म? जानें इसके पीछे की वजह
स्मार्टफोन अगर ज्यादा गर्म होने लगता है, तो लोग ऐसा समझने लगते हैं कि फोन की बैटरी में कोई समस्या आ रही है। कई बार यूजर्स ऐसा भी सोचते हैं कि स्मार्टफोन का बैक पैनल काले रंग का है, तो भी फोन के ज्यादा गर्म होने की संभावना है।
अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आपका फोन बैक पैनल की वजह से ज्यादा गर्म होता है, तो ये खबर आपको एक बार जरूर पढ़नी चाहिए। क्योंकि इस खबर को पढ़ने के बाद आप समझ सकेंगे कि स्मार्टफोन के बैक पैनल के रंग से फोन के ज्यादा गर्म होने का कोई संबंध है भी या नहीं। आइए जानते हैं।

आखिर किस वजह से होता है फोन ज्यादा गर्म
आमतौर पर स्मार्टफोन चार्ज करने के दौरान ज्यादा गर्म होता है। अगर फोन चार्ज करते समय तय मापदंड से अधिक गर्म हो रहा है, तो या तो आप गलत चार्जर से फोन चार्ज कर रहे हैं या फिर इसकी बैटरी में कोई समस्या है। इसके अलावा, बैक पैनल का रंग भी फोन के गर्म होने की वजह हो सकता है।
स्मार्टफोन के गर्म होने के पीछे सिर्फ बैटरी या गलत चार्जर ही नहीं होता है। कई बार प्रोसेसर की दिक्कत, हैवी ऐप्स का यूज और मल्टीटास्किंग भी आपके फोन के गर्म होने के पीछे की एक वजह हो सकती है।
बता दें कि फोन में हीट डिसीपेशन के लिए खास कूलिंग सिस्टम भी लगा होता है, जो कि गर्मी को कंट्रोल करता है। अगर इस सिस्टम में भी कोई समस्या आ जाती है, तो फोन खराब भी हो सकता है।
बैक पैनल के रंग से फोन के गर्म होने का संबंध
वैसे तो फोन के बैक पैनल के रंग से इसके गर्म होने का कोई खास संबंध नहीं होता है। लेकिन अगर आपके फोन के बैक पैनल का कलर ब्लैक है और आप धूप में फोन का यूज करते हैं, तो इससे भी फोन गर्म हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications