क्या आप भी करते हैं अपने फोन में बैक कवर का इस्तेमाल, तो तुरंत जान लें ये बातें
स्मार्टफोन में हम सभी कवर का इस्तेमाल जरूर करते हैं और ऐसा हम अपने फोन की सुरक्षा के लिए करते हैं। आजकल के फोन ग्लास बॉडी से साथ आ रहे हैं, जो कि बहुत स्लिप करते हैं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कवर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
लेकिन शायद हम सभी इस बात से अनजान हैं कि फोन में कवर का इस्तेमाल करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। फोन में कई सारी दिक्कतें कवर की वजह से आती हैं। चलिए फोन में कवर के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में जान लेते हैं।

कवर के इस्तेमाल से हो सकते हैं ये नुकसान
बैटरी को कर सकता है खराब: बैक कवर आपके फोन की बैटरी को प्रभावित कर सकता है। जब आप एक मोटा बैक कवर लगाते हैं, तो वह फोन की बैटरी को चार्ज करते समय ठीक से एडजस्ट नहीं हो पाता है और जिससे बैटरी के परफॉर्मेंस में कमी आ सकती है।
सेंसिटिव कंपोनेंट्स पर पड़ सकता है असर: कुछ बैक कवर मोबाइल डिवाइस के सेंसिटिव कंपोनेंट्स को भी प्रभावित कर सकते हैं, जैसे कि GPS, NFC और वायरलेस कनेक्टिविटी। ऐसे में आपको यह चेक करना चाहिए की आपका बैक कवर इन कंपोनेंट्स पर प्रभाव तो नहीं डाल रहा है। सरल शब्दों में बैक कवर से कई बार आपको नेटवर्क की समस्या भी देखने को मिल सकती है और यह कंपोनेंट्स को खराब कर सकता है।
वायरलेस सिग्नल की कमी: कुछ बैक कवर वायरलेस सिग्नल में रुकावट डाल सकते हैं, जिससे मोबाइल डाटा कनेक्शन और कॉल की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है।
हीटिंग की समस्या: कुछ बैक कवर मोबाइल डिवाइस में हीटिंग की समस्या बढ़ा सकते हैं, जिससे स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस काफी हद तक कम हो जाती है। ज्यादा हीटिंग से ना सिर्फ फोन की परफॉर्मेंस कम होती है, बल्कि ये फोन और ऐप को भी काफी स्लो कर सकता है। ऐसे में आपको ध्यान देना चाहिए कि आप केवल सुरक्षा के साथ सही बैक कवर का चयन करें या फोन को बिना कवर के ही इस्तेमाल करें।


Click it and Unblock the Notifications








