Home
How to

क्या आपको पता है G-mail के इन 5 सीक्रेट फीचर्स के बारे में?, जो देते हैं गजब के फायदें

Google की E-mail सर्विस का इस्तेमाल केवल हम ईमेल भेजने या प्राप्त करने के लिए ही नहीं करते हैं, बल्कि इसका इस्तेमाल अन्य कामों में भी किया जा सकता है। इसमें कई ऐसे सीक्रेट फीचर्स हैं, जो कि आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ा सकते है।

यहां हम आपको 5 ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका यूज करने से ही आपका काम आसान हो जाएगा। इस ट्रिक के इस्तेमाल से आप बेहतर ईमेल फॉरमेटिंग से लेकर उन्हें मैनेज करने जैसे काम भी आसानी से कर सकते हैं।

Gmail की 5 ट्रिक्स, आपका काम बनाएंगी आसान

क्या है ये 5 ट्रिक्स ?

मल्टिपल इनबॉक्स: क्या आपके पास बहुत सारे ईमेल आते हैं? अगर हां तो आप कई इनबॉक्स बना सकते हैं। जैसे कि एक इनबॉक्स काम के लिए, एक पर्सनल ईमेल्स के लिए और एक सब्सक्रिप्शन के लिए। इससे आप अपने ईमेल को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।

कस्टम शॉर्टकट: G-mail में आप अपने खुद के की-बोर्ड शॉर्टकट बना सकते हैं। इससे आप फास्ट काम कर सकते हैं। कस्टम शॉर्टकट की मदद से आप किसी ईमेल को आर्काइव कर सकते हैं, डिलीट कर सकते हैं या मार्क एंड रीड भी कर सकते हैं।

कन्वर्सेशन व्यू: Gmail में कन्वर्सेशन व्यू काफी काम का माना जाता है, क्योंकि यह आपको एक ही सब्जेक्ट के सभी ईमेल को एक साथ देखने की सुविधा देता है। इसकी मदद से आपको सही E-mail को सर्च करने में आसानी होती है। इसके इस्तेमाल से आप एक साथ कई सारे ईमेल्स देख सकते हैं और उनका रिप्लाई भी कर सकते हैं।

शेड्यूल ईमेल: Gmail आपको अपने मेल को शेड्यूल करने का भी फीचर देता है। यानी कि आप अगर कोई मेल थोडी देर बाद भेजना चाहते हैं, तो आप इसे अपने मुताबिक समय चुनकर शेड्यूल भी कर सकते हैं। आपने जो भी टाइम सिलेक्ट किया होगा, उस टाइम पर आपका मेल डिलीवर हो जाएगा। शेड्यूल ईमेल सही समय पर सही मेल भेजने का सबसे अच्छा तरीका है।

गूगल कीप इंटीग्रेशन: गूगल कीप इंटीग्रेशन के इस्तेमाल से आप ईमेल में ही नोट्स बना सकते है। इससे आपको किसी ईमेल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को आसानी से याद रखने में और पॉइंट्स लिखने में मदद मिलती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about 5 such tricks of G-mail, which give us many benefits when used. By using this trick, you can easily do things like better email formatting and managing them.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X