पुराने फोन को ना समझें कबाड़, ऐसे बनाएं CCTV कैमरा
मार्केट में नए फोन्स लगातार लॉन्च होते हैं, जिसकी वजह से हम नए फोन को खरीदने के लिए आकर्षित हो जाते हैं और पुराने फोन को ऐसे ही अलमारी में रख देते हैं। घर में नया फोन आने के बाद पुराना फोन माने किसी काम का नहीं रहता हैं। कुछ लोग तो पुराने फोन को बेहद ही कम कीमत पर कबाड़ में बेच देते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका पुराना फोन आपके कुछ काम आ सकता है। आपको ये बात जानकर शायद थोड़ी हैरानी होगी कि खाली पड़े हुए फोन का इस्तेमाल आप बहुत से कामों में कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपके पुराने फोन का कैमरा ठीक है, तो ये आपके लिए बहुत काम आ सकता है। आप इसे CCTV की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

हमारे द्वारा बताए गए तरीके से आप पुराने और बेस्टेज फोन का CCTV कैमरा की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। बस ये आसान सी स्टेप को फॉलो करने से आपका काम हो जाएगा।
कैसे करें पुराने फोन का CCTV की तरह इस्तेमाल
- इसके लिए सबसे पहले प्ले स्टोर से IP Webcam APP इंस्टॉल करें।
- ऐप इंस्टॉल होते ही सबसे नीचे आए Start Server के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपसे कुछ परमिशन मांगी जाएंगी, उन्हें अलाउ करें।
- परिमशन Allow करने के बाद आपके मोबाइल में कैमरा ओपन हो जाएगा।
- स्क्रीन में नीचे की तरफ एक IP एड्रेस नजर आएगा, जिसे नोट कर लें।
- अब अपने मोबाइल के ब्राउजर के लिंक एड्रेस बार में IP टाइप कर एंटर करें।
- IP एड्रेस डालने के लिए आपके फोन में IP Webcam वेबसाइट ओपन हो जाएगी।
ऑडियो-वीडियो ऑप्शन
ऑडियो-वीडियो के लिए आपके सामने 2 ऑप्शन होंगे, जिसमें वीडियो रेंडरिंग और ऑडियो प्लेयर मौजूद होगा। इन दोनों ऑप्शन में से आप अपनी जरूरत के हिसाब से सिलेक्ट कर सकते हैं। अगर आप वीडियो देखना चाहते हैं, तो Video Rendering सिलेक्ट करें और ब्राउजर पर क्लिक करें। वहीं, अगर आप वीडियो के साथ ऑडियो देखना चाहते हैं, तो वीडियो प्लेयर के साथ दिए गए ऑप्शन फ्लैश पर क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications








