Home
How to

e-PAN Tips: आधार कार्ड के माध्यम से यूँ चुटकियों में डाउनलोड करें ई-पैन कार्ड

अगर आपने अपना पैन कार्ड (Pan Card) कहीं खो दिया है और अब उसकी जरूरत है तो चिंता मत कीजिये क्योंकि अब आप आधार कार्ड (Aadhaar Card) के माध्यम से कुछ ही मिनटों में इंस्टेंट ई-पैन (e-PAN) को डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया काफी आसान है। पैन कार्ड होना अनिवार्य है क्योंकि यह इनकम टैक्स द्वारा जारी किया जाता है और फाइनेंशियल सर्विस में इसका इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए इसके बारे में जानते विस्तार से।

e-PAN Tips: आधार कार्ड के माध्यम से यूँ चुटकियों में डाउनलोड करें ई-पैन कार्ड

आधार कार्ड के माध्यम से इंस्टेंट e-PAN कैसे प्राप्त करें

आप अपने आधार और मोबाइल नंबर की मदद से अपना ई-पैन जनरेट कर सकते हैं। साथ ही, एक e-PAN बनाना नि:शुल्क है, और इसे ऑनलाइन किया जा सकता है।

आधार कार्ड के माध्यम से e-PAN के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका हमने नीचे दिया है:

स्टेप 1: सबसे पहले आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना होगा।

स्टेप 2: अब होमपेज पर उपलब्ध 'Quick Links' सेक्शन से 'Instant e-PAN' के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: वहां से एक नया पेज खुलेगा, 'Get New e-PAN' के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: फिर आपको पैन एलोकेशन के लिए अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा और 'Continue' बटन पर टैप करने से पहले 'I confirm that' बॉक्स पर टिक करना होगा।

स्टेप 5: इसके बाद, आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक आधार OTP प्राप्त होगा। आपको OTP डालना होगा और 'Validate Aadhaar OTP and Continue' के बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 6: ओटीपी वेलिडेशन पेज पर उल्लिखित नियमों और शर्तों को स्वीकार करें और Continue बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 7: अपना ओटीपी प्रदान करें, बॉक्स को चेक करें, और एक बार फिर Continue बटन पर टैप करें।

स्टेप 8: यदि आपकी ईमेल आईडी प्रमाणित नहीं हुई है, तो आपको 'Validate email ID' पर क्लिक करना होगा, और फिर अपने क्रेडेंशियल एंटर करें, और Continue बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 9: वेलिडेशन के लिए अपना आधार डिटेल्स जमा करने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर प्रदान किया जाएगा।

स्टेप 10: ई-पैन डाउनलोड करने के लिए, आपको पहले दो स्टेप्स को पूरा करना होगा, 'Check Status/Download PAN' के ऑप्शन पर क्लिक करें, अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड प्रदान करें, Submit आइकन पर टैप करें, OTP दर्ज करके प्रोसेस को पूरा करें।

स्टेप 11: पैन एलोकेशन सफल होने पर 10 मिनट के भीतर एक पीडीएफ फाइल लिंक जारी किया जाएगा। जिसके बाद आप उसको डाउनलोड कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Download e-PAN Card Using Aadhaar Card, Follow These Steps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X