इंस्टाग्राम से फोटो डाउनलोड करने का आसान तरीका
इंस्टाग्राम पर ऐसा कोई ऑप्शन नहीं है जिससे फोटो डाउनलोड की जा सके, लेकिन हमारे पास एक तरीका है।
इंस्टाग्राम एक पॉपुलर एप है, जिसके जरिए हम अपनी तस्वीरें लोगों से शेयर करते हैं। यह न केवल आम यूज़र्स में बल्कि सेलिब्रिटीज़ में भी खासा पॉपुलर है। इस एप पर लोग आपको फॉलो करते हैं, और जब भी आप कोई पोस्ट करते हैं तो वो उन सभी फॉलोअर्स की वॉल दिखाई देता है।

यदि आप इंस्टाग्राम यूज़र हैं तो आपको यह बात पता होगी कि इस एप के जरिए आप फोटो आदि केवल देख सकते हैं। इसमें इन्हें सेव करने का कोई ऑप्शन नहीं दिया जाता है। इंस्टाग्राम एप प् रतो ऐसी कोई सुविधा नहीं है लेकिन कुछ अन्य तरीकों से यह किया जा सकता है।
यदि आप भी अपने इंस्टाग्राम से कुछ फोटोज आदि को डाउनलोड करना चाहते हैं तो फॉलो करें ये स्टेप्स और अपने एंड्रायड स्मार्टफोन में डाउनलोड करें सभी इंस्टाग्राम फोटो।
इनस्टॉल करें इंस्टासेव एप
सबसे पहले अपने फोन में इनस्टॉल करें इंस्टासेव एप, यह आपको गूगल प्ले स्टोर में मिल जाएगी। एप को इनस्टॉल करने के लिए सभी परमिशन को एक्सेप्ट करें।
अकाउंट में लॉग इन करें
इस एप को इनस्टॉल करने के बाद इसी एप के जरिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करें। जैसे ही आप लॉग इन करेंगे आप सभी चीजें यहां देख पाएंगे अपनी फोटोज भी।
सेव बटन
फोटो को सेव करने के लिए आप उस फोटो पर जाएं और ऊपर दाएं और दिए गर सेव बटन पर टैप करें। इसके बाद आपको फोटो को सेव करने की लोकेशन सेलेक्ट करनी होगी।
लोकेशन सेलेक्ट
लोकेशन सेलेक्ट कर ok करें। इसके बाद आपकी फोटो सेव हो जाएगी, आप उस फोल्डर में जाकर चेक भी कर सकते हैं।
शेयर नहीं होगा डाटा
घबराने की जरुरत नहीं यह एप आपके फोटोज या विडियो या कोई और प्राइवेट डाटा को कहीं और शेयर या लीक नहीं करती है।


Click it and Unblock the Notifications








