Home
How to

अब WhatsApp पर नहीं रहेगा कोई भी मैसेज अधूरा, जानें कैसे करेगा Draft Message फीचर काम?

WhatsApp में आए दिन नए फीचर्स की बारिश हो रही है। ना जाने कितने ही नए अपडेट हमें व्हाट्सऐप में अब तक देखने को मिल चुके हैं, जो कि बिल्कुल यूजर्स की जरूरत के मुताबिक होते हैं। इसी कड़ी में अब कंपनी फिर कुछ नया लेकर आई, जिसे आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए लाया गया है।

बता दें कि अब इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए 'Draft Message' नाम की एक नई सर्विस को रोलआउट किया है। इस फीचर के यूज से जिन चैट्स में ड्राफ्ट मैसेज होगा, वो चैट सबसे ऊपर नजर आएगी।

जानें कैसे करेगा WhatsApp का Draft Message फीचर काम

कंपनी का कहना है कि इस फीचर को इसलिए पेश किया है, ताकि यूजर्स को याद रहे कि वे किसी को मैसेज भेजने वाले थे, लेकिन किसी वजह से भेज ना सकें। इसके अलावा, टाइप किए गए मैसेज को चैट थ्रेड में खो जाने से रोकने के लिए भी इस फीचर को लाया गया है। यह फीचर यूजर्स के अधूरे मैसेज को पूरा करने में मदद करेगा।

कैसे करेगा Draft Message काम?

इस नए फीचर के आने के बाद अब मैसेजिंग ऐप पर कोई भी अधूरा मैसेज ऑटिमैटिकली एक ड्राफ्ट में सेव हो जाएगा और चैट लिस्ट के टॉप पर नजर आएगा। इस वजह से यूजर्स उन अधूरे छूटे हुए मैसेज पर ध्यान दे सकेंगे, जो कि उस समय पूरी नहीं हो पाया था।

साथ ही उस मैसेज को वहीं से शुरू भी कर सकेंगे, जहां से उन्होंने उस मैसेज को अधूर छोड़ दिया था। ऐसे में यूजर्स यह पता लगाने में कामयाब होंगे कि कौन सी चैट में मैसेज अभी तक भेजे नहीं गए हैं। इस कमाल के फीचर के आने के बाद यूजर्स को काफी मदद मिलने वाली है।

इससे पहले भी आ चुके हैं कमाल के अपडेट्स

Draft Message के पहले कंपनी ने अपने यूजर्स को चैट मैनेज करने के लिए Custom Chat Lists फीचर पेश किया था। यह फीचर यूजर्स को चैट फिल्टर करने में मदद करता है।

वहीं, यूजर्स को कम रोशनी में बेहतरीन वीडियो क्वालिटी मिल सकें, इसके लिए WhatsApp ने Low Light Mode फीचर भी पेश किया है। व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की जरूरतों को समझने के साथ उन्हें पूरा करने का प्रयास भी करता है, इसलिए ये हमेशा अपने यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही अपडेट लेकर आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp has rolled out a new service called 'Draft Message' for its users. Using this feature, the chats which have a draft message will appear at the top.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X