Home
How to

Phone पर अब मिलेगा भूकंप का अलर्ट, नया फीचर रोलआउट, यहां जानिए कैसे करेगा काम

Earthquake Alert On Android Phone:अगर आपके पास भी एंड्रॉयड फोन है, तो भूकंप आने से पहले ही इसका अलर्ट आपको मिल जाएगा। दरअसल, गवर्मेंट ने एक नया फीचर रोलआउट किया है। जिसकी मदद से एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को भूकंप आने से पहले ही इसका अलर्ट मिल जाएगा। ये नया फीचर एक्सलेरोमीटर सेंसर की मदद से भूकंप की आशंका का पता पहले ही लगा लेगा। तो चलिए आपको आगे बताते हैं, कि आप इस फीचर को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको बता दे, यह नया फीचर केवल सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन के लिए ही रोल आउट किया गया है। हालांकि जल्द ही इस फीचर को आईफोन में भी अपडेट किया जाएगा। अगर आप भी एंड्रॉयड यूजर है, तो रोलआउट हुए नए फीचर को अपने फ़ोन में इनेबल कर सकते हैं। दरअसल एंड्राइड यूजर्स को इस फीचर के जरिए भूकंप आने से पहले नोटिफिकेशन के द्वारा अलर्ट कर दिया जाएगा। जिससे की समय रहते ही आप दूसरी जगह पर शिफ्ट हो जाएं।

Phone पर अब मिलेगा भूकंप का अलर्ट, बस करना होगा ये काम

फोन पर आएगा अलर्ट

इस दौरान आपको ध्यान देना होगा कि, अगर आपके आसपास कहीं 4.5 या इससे ज्यादा तीव्रता के भूकंप आएगा, तो आपको दो तरह के अलर्ट भेजे जाएंगे। दरअसल सभी एंड्रॉइड फोन छोटे एक्सेलेरोमीटर से लैस होते है, जो मिनी सिस्मोमीटर के रूप में काम करने में सक्षम होता है। जब फोन को चार्जिंग पर लगा हो तब यह भूकंप के झटकों की शुरुआत का पता लगा सकता है। इसके साथ ही कई फोन एक ही समय में भूकंप जैसे झटकों को डिटेक्ट करते हैं, तो गूगल का सर्वर इस जानकारी का इस्तेमाल कर यह अनुमान लगाने के लिए कर सकता है कि भूकंप आ सकता है। इस फीचर को सरकार नें एंड्रॉयड के सपोर्ट वाले भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया है।

एंड्राइड फोन पर भूकंप अलर्ट ऐसे करें इनेबल

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में मोबाइल डेटा या फिर वाई-फाई को चालू करना है। इसके बाद एंड्राइड यूजर्स को अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाना होगा। यहां आपको एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट का ऑप्शन शो हो रहा होगा। ऑप्शन पर जाकर आपको लोकेशन और सेटिंग दोनों को ऑन करना है। इसके ऑन होने के बाद जब कभी भी भूकंप आने वाला होगा आपको आपके फोन पर अलर्ट भेज दिया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also an Android user, you will get its alert on your phone even before the earthquake occurs. For this you just have to follow some easy steps. So that an alert can be sent to your phone before the earthquake.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X