Home
How to

घर बैठे मिनटों में बनवाएं पैन कार्ड, जाने पूरा प्रोसेस

By Roith

आप सरकारी नौकरी करते है हो या फिर प्राइवेट नौकरी, पैन कार्ड (परमानेंट अकाउंट नंबर) सभी के अनिवार्य है ये एक ऐसा सरकारी दस्‍तावेज है जिसकी मदद से आप बैंक लोग से लेकर अपने टेक्‍स से जुड़े कई दूसरे काम कर सकते हैें। अगर अभी तक आपने पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो इसके लिए किसी दफ्तर के चक्‍कर लगाने की जरूरत नहीं बल्‍कि ऑनलाइन घर बैठे e-PAN कार्ड बनवा सकते है।

घर बैठे मिनटों में बनवाएं पैन कार्ड, जाने पूरा प्रोसेस

e-PAN कार्ड कैसे बनवाएं

1- सबसे पहले आपको https://www.tin-nsdl.com/ पर जाना होगा और "Apply for PAN (पैन के लिए आवेदन करें)" लिंक पर क्लिक करना होगा।

2- इसके बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, पता आदि भरना होगा साथ ही आपको फोटो, हस्ताक्षर और संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

3- तीसरी स्‍टेप में पेमेंट का ऑप्‍शन चुनना होगा जिसके साथ शुल्क का भुगतान करना। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

4- एक बार आपके आवेदन और भुगतान की पुष्टि हो जाने के बाद आपको एक रिफ्रेंस नंबर मिलेगा। आपको इस संख्या को याद रखना होगा क्योंकि इससे आप अपने पैन आवेदन का स्‍टेट्स की जांच कर पाएंगे।

5- कुछ दिनों में, आपको आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने पर पैन कार्ड डाक द्वारा प्राप्त होगा।

ध्यान रखें कि जरूरी डाक्‍यूमेंट और फोटो को सही फार्मेट में अपलोड करें। अगर आपके आवेदन में कोई कमी रह जाती है तो इसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। इसलिए आवेदन भरते समय सावधानी बरतें।

तो यह थी ऑनलाइन e-PAN कार्ड प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया। यदि आपके कोई प्रश्न हैं तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

पैन के साथ आधार लिंक है या नहीं कैसे पता करें?

1- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।

2- इसके बाद सर्विसेज सेक्शन में जाकर "लिंक आधार" लिंक पर क्लिक करें।

3- इसके बाद आपके सामने एक लॉगिन करने वाला पेज खुलेगा। यहां अपना पैन नंबर, आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

4- 'Check Link Status' बटन पर क्लिक करें।

5- अगर आपका आधार पहले से आपके पैन से लिंक है, तो आपको एक मैसेज मिलेगा कि "आधार पहले से ही मैप किया गया है"। वरना आपको आधार-पैन लिंक करने की स्‍टेप्‍स फॉलो करनी होगी

अगर आपको आधार-पैन लिंक करना है, तो इसी वेबसाइट पर ही "लिंक आधार" सेक्शन में जाएं। यहां पर आपको लिंक करने स्‍टेप सलेक्‍ट करनी होगी - बायोमेट्रिक या ऑनलाइन। इसके बाद जरूरी जानकारी भरें और आगे की स्‍टेप्‍स फॉलो करें आपका आधार-पैन लिंक हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Applying for a PAN card online is easy. Visit the NSDL website, fill personal details, upload documents, choose payment mode, and get a reference number. The PAN card will arrive via post.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X