iPhone में स्टोरेज बढ़ाने की आसान टिप्स, फॉलो करें ये सिम्पल स्टेप्स
iPhone में स्टोरेज की समस्या आना आजकल आम सी बात हो गई है। एक समय के बाद स्टोरेज की कमी हर यूजर को महसूस होती है। ऐसे में हमारे पास सिर्फ एक ही ऑप्शन बचता है, जो कि डेटा डिलीट करना या फिर स्टोरेज खरीदना है। कुछ लोग तो इस समस्या से परेशान होकर नया फोन तक खरीदने की सोचने लगते हैं।
यहां हम आपके लिए इस परेशानी का समाधान लेकर आए हैं, जिसके बाद आपको स्टोरेज खाली करने के लिए एक रूपया भी खर्च नहीं करना होगा। बस आपको फोन में यह सेटिंग करनी है और अपना स्टोरेज खाली करना है।

कैसे करें iPhone का स्टोरेज क्लीन
आईफोन में सबसे ज्यादा स्टोरेज सिस्टम डेटा की वजह से भरता है, इसे टाइम टू टाइम क्लीन करना बेहद ही आवश्यक है।
- इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं।
- यहां सफारी के ऑप्शन पर जाएं और क्लीयर हिस्ट्री ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको रेड बॉक्स क्लीयर हिस्ट्री का ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक करें। ध्यान रखें कि उसके ऊपर क्लोज ऑल टैब्स को इनेबल करने के बाद ही हिस्ट्री क्लियर करें।
- इसके बाद मेन सेटिंग बॉक्स क्लीयर हिस्ट्री का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें। यहां नीचे स्क्रॉल कर कीप मैसेज के ऑप्शन पर क्लिक करें। कीप मैसेज को फॉरेवर से हटाकर 30 डेज सिलेक्ट करें। ऐसा करते ही आपके पुराने सारे मैसेज डिलीट हो जाएंगे।
- इसके बाद सिरी के ऑप्शन पर टैप करें। यहां आपको सिरी एंड डिटेक्शन हिस्ट्री का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करें, यहां पर डिलीट सिरी एंड डिटेक्शन हिस्ट्री पर क्लिक करें।
- अब प्राइवेसी सिक्योरिटी के ऑप्शन पर जाएं, यहां पर ऐप प्राइवेसी रिपोर्ट पर क्लिक करें और फिर स्टॉप रिकॉर्डिंग ऐप एक्टिविटी पर क्लिक करें।
फोन करें ऑफ
ऊपर की स्टेप्स फॉलो करने के बाद आखिर में अपने फोन को स्विच ऑप करें और कुछ मिनट बाद फिर से ऑन करें। अब फोन की सेटिंग में स्टोरेज में जाकर रिफ्रेश करें। यहां पर आपको बदलाव नजर आएगा कि आपके फोन में कितना स्टोरेज खाली हो गया है। इस प्रोसेस की मदद से आप 10GB तक स्टोरेज खाली कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








