Home
How to

किसी भी टीवी से हेडफोन को कनेक्ट करने का आसान तरीका

आजकल युवाओं के लिए बिना गैजेट्स यानि आधुनिक तकनीकों वालों डिवाइसों के बिना जीना काफी मुश्किल हो गया है। युवाओं को स्मार्टफोन से लेकर टॉर्चर, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, हैंड बैंड, हेडफोन तक की जरूरत हमेशा पड़ती है। असल में आजकल इनमें से अगर कोई डिवाइस अगर युवाओं के पास ना हो तो वो परेशान हो जाते हैं। उनकी बैचेनी काफी बढ़ जाती है।

किसी भी टीवी से हेडफोन को कनेक्ट करने का आसान तरीका

इन तमाम डिवाइसों में से एक बड़ा ही जरूरी डिवाइस है हेडफोन। जी हां, आप अक्सर देखते होंगे कि युवा जब भी कहीं ट्रेवल करते हैं तो हमेशा उनके कान में आपको हेडफोन लगा ज़रुर दिखेगा, एक तरीके से देखा जाए तो हेडफोन लगाना सही भी है क्योंकि आपके मोबाइल की आवाज़ से आसपास के लोग डिस्टर्ब नहीं होते।

आजकल ब्लूटूथ हेडफोन काफी चलन में है और मोबाइल की तरह कुछ स्मार्ट टीवी में भी हेडफोन क्नेक्टिविटी का ऑप्शन होता है। ऐसे में यूज़र्स ब्लूटूथ हेडफोन कनेक्ट करके टीवी का लुत्फ उठाते हैं और देर रात तक भी किसी को डिस्टर्ब किए बिना टीवी देख सकते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिन टीवी में ब्लूटूथ कनेक्ट करने का ऑप्शन नहीं है तो वो क्या करें?

आजकल कई ऐसे स्मार्ट टीवी मार्केट में लॉन्च किए जा रहे हैं जिनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं है। अगर आपके पास भी ऐसा ही टीवी है तो परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि हम आपको आज इसका समाधान बताने वाले हैं।

ऐसे करें ब्लूटूथ कनेक्ट-

जिस स्मार्ट टीवी में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का ऑप्शन नहीं है वहां आप इस्तेमाल कर सकते हैं ब्लूटूथ ट्रांसमीटर जिसकी मदद से आप किसी को डिस्टर्ब किए बिना आप टीवी देख सकते हैं।

क्या है ब्लूटूथ ट्रांसमीटर...?

ब्लूटूथ ट्रांसमीटर एक ऐसा डिवाइस है जिसे आप अपनी टीवी, लैपटॉप या मोबाइल फोन में लगा सकते हैं। जिसके बाद आपको ऑडियो अपने ब्लूटूथ स्पीकर या हेडफोन में सुनाई देगी। जानकारी हो कि ब्लूटूथ ट्रांसमीटर में 3.5mm का मेल ऑडियो पिन होता है जिसे आपको अपने टीवी से कनेक्ट करना है। इसके बाद आपको उस डिवाइस को ब्लूटूथ स्पीकर या हेडफोन से पेयरिंग करना होगा।

ये हैं बेस्ट ब्लूटूथ ट्रांसमीटर-

चलिए जानते हैं कुछ बेहतरीन ब्लूटूथ ट्रांसमीटर्स के बारे में जो आपके टीवी से हेडफोन कनेक्ट कर सकते हैं। Haavitek Bluetooth Transmitter, Leoxsys LB10 Bluetooth Transmitter और Seven X Bluetooth Transmitter, ये कुछ ऐसे ट्रांसमीटर है जो इस्तेमाल करने में भी आसान और साथ ही इनकी ऑडियो क्वालिटी भी अच्छी है। आप चाहें तो इन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट्स जैसे अमेज़न या फ्लिकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं।

Seven X और Haavitek Bluetooth Transmitter की खास क्वालिटी है कि ये किसी सामान्य टीवी से भी कनेक्ट होने की क्षमता रखते हैं क्योंकि इनमें AUX और RCA पोर्ट दोनों की विकल्प दिए गए हैं।

Bluetooth Transmitter की कीमत

कीमत की बात करें तो आप ये काफी अफॉर्डेबल प्राइस पर उपलब्ध हैं। आप 900 रूपए से लेकर 2000 तक की कीमत वाला कोई भी Bluetooth Transmitter खरीद सकते हैं। बता दें कि कुछ ट्रांसमीटर्स में एक साथ दो हेडफोन्स कनेक्ट करने की भी सुविधा होती है ताकि एक साथ दो लोग हेडफोन लगाकर टीवी देख सकें।

ऐसे करें बेहतर Bluetooth Transmitter सिलेक्ट?

बेहतर ऑडियो क्वालिटी पाने के लिए आपको ब्लूटूथ ट्रांसमीटर का चयन सोच-समझकर करना होगा। ध्यान दें कि ट्रांसमीटर में अच्छी क्वालिटी का ब्लूटूथ हो ताकि कनेक्टिविटी में कोई समस्या में आएं। इसके अलावा हमेशा 4.0 या उससे ऊपर की Bluetooth Transmitter ही खरीदें ताकि आपके ऑडियो क्वालिटी बेहतर मिल सकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nowadays Bluetooth headphones are in a lot of fashion and like smartphones, some smart TVs also have headphone connectivity options. However, nowadays many such smart TVs are being launched in the market, which do not have Bluetooth connectivity. If you have the same TV, do not be disturbed because we are going to tell you its solution.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X