Home
How to

एक घंटे रील देखने में कितनी बैटरी खर्च होती है? जवाब हैरान कर देगा!

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने या मैसेज भेजने का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह एंटरटेनमेंट और टाइम पास का सबसे बड़ा साधन बन चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Instagram Reels, YouTube Shorts और Facebook पर लोग हर दिन घंटों समय बिताते हैं। छोटी-छोटी रील्स, मजेदार कंटेंट और ट्रेंडिंग वीडियो इतने आकर्षक होते हैं कि हमें पता ही नहीं चलता और कई बार आधे घंटे के लिए फोन हाथ में लिया जाता है, लेकिन स्क्रीन टाइम 2-3 घंटे से ज्यादा निकल जाता है।

लेकिन, इस आदत का सबसे बड़ा असर आपके स्मार्टफोन की बैटरी पर पड़ता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनका फोन ज्यादा देर नहीं चलता, बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है या दिन में कई बार चार्ज करना पड़ता है। क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ एक घंटे रील देखने से ही आपके फोन की कितनी बैटरी खत्म हो जाती है? इसका जवाब सुनकर आप वाकई हैरान रह जाएंगे, क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि सोशल मीडिया का यह शौक आपकी बैटरी की सेहत पर जोरदार असर डालता है।

एक घंटे रील देखने में कितनी बैटरी खर्च होती है?

बैटरी खपत कितनी होती है?

टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन में रील या शॉर्ट वीडियो लगातार देखने पर 15% से 25% तक बैटरी सिर्फ एक घंटे में खत्म हो सकती है। यह आंकड़ा फोन के मॉडल, बैटरी क्षमता और स्क्रीन क्वालिटी पर भी निर्भर करता है।

उदाहरण के तौर पर, 5000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन में एक घंटे रील देखने से लगभग 800 से 1000mAh तक की बैटरी खत्म हो जाती है। यानी अगर आप रोजाना 3 से 4 घंटे रील देखते हैं तो बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होना तय है।

बैटरी ड्रेन क्यों ज्यादा होता है?

  • हाई ब्राइटनेस पर वीडियो देखने से बैटरी ज्यादा खत्म होती है।
  • रील्स में लगातार इंटरनेट डेटा और प्रोसेसर एक्टिव रहते हैं, जिससे बैटरी खपत बढ़ती है।
  • AMOLED और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन्स में बैटरी ड्रेन और ज्यादा तेज होता है।

कैसे बचाएं बैटरी?

  • स्क्रीन ब्राइटनेस ऑटो मोड या मैनुअली कम रखें।
  • बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को बंद करें।
  • अगर आप लंबे समय तक वीडियो देख रहे हैं तो बैटरी सेवर मोड ऑन कर लें।
  • Wi-Fi इस्तेमाल करने पर बैटरी मोबाइल डेटा की तुलना में धीमी गति से खत्म होती है।

अगर आप सोचते हैं कि रील देखना बैटरी पर ज्यादा असर नहीं डालता तो यह गलतफहमी है। एक घंटे में 20% तक बैटरी खत्म होना स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी बात है। ऐसे में जरुरी है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल लिमिट में करें, वरना बैटरी ही नहीं, आपका समय भी तेजी से खत्म होता जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X